National Highway
- राव इंद्रजीत ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
- 15 फरवरी तक केएमपी एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाले पटौदी मार्ग का निर्माण शुरू करने के निर्देश।
- पटौदी-रेवाड़ी राजमार्ग और पटौदी बाईपास के अधूरे फ्लाईओवर जल्द पूरा करने का आदेश।
- मार्च तक सभी निर्माणाधीन फ्लाईओवर कार्य पूरा करने का लक्ष्य।
- सर्विस रोड दुरुस्त करने और पहाड़ी रेलवे क्रॉसिंग फ्लाईओवर की रिपोर्ट तलब।
गुरुग्राम। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी नेशनल हाईवे के निर्माण को लेकर सख्त रवैया अपनाया है। करीब दो साल लेट चल रहे इस नेशनल हाईवे के निर्माण को समय पर पूरा करवाने के लिए उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। मंत्री ने निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों से कहा कि 15 फरवरी तक केएमपी एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाले पटौदी मार्ग पर काम किसी भी हालत में शुरू किया जाए। उन्होंने पटौदी-रेवाड़ी राजमार्ग और पटौदी बाईपास पर अधूरे निर्माणाधीन फ्लाईओवर की स्थिति की समीक्षा की और जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
आम जनता को काफी परेशानी
राव ने कहा कि निर्माण में देरी से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर बिलासपुर चौक और राठीवास चौक फ्लाईओवर पर निर्माण के कारण घंटों जाम लगता है। इसी वजह से गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी नेशनल हाईवे वाहन चालकों के लिए एक वैकल्पिक मार्ग बन गया है।मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि केएमपी एक्सप्रेसवे से आगे पटौदी और रेवाड़ी जाने वाली सड़क की सर्विस रोड को दुरुस्त किया जाए ताकि हल्के वाहन आसानी से रेवाड़ी तक का सफर तय कर सकें। उन्होंने मार्च माह तक सभी निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य पूरा करने का निर्देश भी दिया।
अधिकारियों से रिपोर्ट तलब
साथ ही उन्होंने पहाड़ी रेलवे क्रॉसिंग फ्लाईओवर पर अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की और कहा कि इसका निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाए। मंत्री राव इंद्रजीत अगले महीने फिर से निर्माण स्थलों का दौरा करेंगे और प्रगति की समीक्षा करेंगे।
vartahr.com एक हिंदी न्यूज page है। इसमें हरियाणा समेत देश-विदेश की हर क्षेत्र की जानकारी और प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय उनकी उपलब्धियों के साथ

