• Mon. Feb 24th, 2025

Weathers : मौसम साफ होते ही चढ़ने लगा हरियाणा का पारा, दो दिन बाद फिर बारिश के आसार

एक खेत में तैयार हो रही गेहूं की फसल।एक खेत में तैयार हो रही गेहूं की फसल।

Weathers

  • तेज धूप खिलने से कम हुआ ठंड का असर, तीन दिन पहले बारिश-ओलावृष्टि से घुली थी ठंडक
  • 26 और 27 फरवरी को फिर बूंदाबांदी की संभावना
  •  पहाड़ों पर बर्फबारी से मौसम में बदलाव

Weathers : रेवाड़ी। प्रदेश में शनिवार को खिली तेज धूप के कारण फिर प्रदेश का पारा फिर चढ़ने लगा है। तीन दिन पहले पूर्व हुई बरसात और ओलावृष्टि से ठंड लौट आई थी। लेकिन अब मौसम साफ हो गया है। इससे दिन-रात के तापमान में वृद्धि होना शुरू हो गया है। मौसम से ठंड का असर फिर कम हो गया है। आने वाले सप्ताह में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है। बारिश के बाद मौसम का मिजाज ठंडा पड़ गया था। आसमान में बादल छाने से दिन के समय भी ठंड का असर देखने को मिल रहा था। शनिवार को सुबह से ही आसमान साफ रहने के बाद तेज धूप खिल गई। अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 24.2 पर आ गया। रात का तापमान 1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 11.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

सुबह-शाम ठंड का असर

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह के शुरू में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में बादल छाने के साथ ही हल्की बरसात या बूंदाबांदी हो सकती है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि से भी इनकार नहीं किया जा रहा। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हुई ओलावृष्टि के बाद सुबह-शाम के समय ठंड का असर बढ़ा है, परंतु आने वाले दिनों में मौसम गर्म होने की संभावना है।

फसलों के लिए अनुकूल

इस समय मौसम रबी फसलों के लिए अनुकूल बना हुआ है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार हाल ही में हुई हल्की बरसात ने सरसों और गेहूं दोनों फसलों को काफी फायदा पहुंचाया है। दोनों फसल इस समय पकाव की ओर अग्रसर हैं। बारिश के बाद गेहूं की फसल में दीमक की आशंका कम हो गई है। साथ ही फसल का दाना अच्छी तरह पकने की संभावना बन गई है, जिससे फसल उत्पादन भी अच्छा होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *