• Wed. Jun 18th, 2025

Weather :  हरियाणा में नौतपा का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार, आज से मौसम में फिर बदलाव के आसार

Byadmin

May 28, 2025
बुधवार दोपहर को छाए बरसात के बादल।बुधवार दोपहर को छाए बरसात के बादल।

Weather

  • -आसमान में बादलों और तेज हवाओं के साथ हो सकती है बरसात
  • -तापमान में एक बार फिर से गिरवट दर्ज किए जाने की संभावना
  • -अधिकतम तापमान 24 मई के बाद पहली बार 2.5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 39.0 डिग्री पर
  • -इससे पूर्व नौतपा शुरू होने से पहले 24 मई को तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस रहा

Weather : रेवाड़ी। प्रदेश में 25 मई से नौतपा शुरू होने के बाद तापमान में भारी गिरावट आई थी, लेकिन अब तापमान फिर बढ़ना शुरू हो गया है। बुधवार नौतपा में सबसे गर्म दिन रहा। 29 मई से मौसम में बदलाव की संभावना है। आसमान में बादल और तेज हवाओं के साथ बरसात हो सकती है। इससे नौतपा के बचे हुए दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। बुधवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा। दोपहर तक तेज धूप खिली रही। हवा में नमी का स्तर 50 फीसदी तक रहा। नौतपा में अधिकतम तापमान 24 मई के बाद पहली बार 2.5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 39.0 डिग्री पर आया है। इससे पूर्व नौतपा शुरू होने से पहले 24 मई को तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 23.0 डिग्री पर आ गया। तापमान बढ़ने और हवा में नमी का स्तर ज्यादा रहने के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को जमकर परेशान किया। भारी गर्मी के कारण लोगों के पसीने छूटते रहे। कूलरों की हवा भी उमस में काम नहीं कर पा रही है। लोगों को पंखों और एसी की हवा से काम चलाना पड़ रहा है। कूलर की हवा उमस बढ़ाने का काम करने लगी है।

वीरवार को मौसम में बदलाव संभव

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से सक्रिय हो रहा है, जिस कारण 29 मई को आसमान में बादल छाने के साथ ही कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बरसात हो सकती है। लगभग एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह का बना रह सकता है, जिससे नौतपा के बचे हुए दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। बुधवार को शाम के समय आसमान में आंशिक बादल छाने से मौसम का मिजाज ठंडा पड़ गया। इस समय बिजली की मांग में भी एक बार फिर से इजाफा होना शुरू हो गया है। बिजली की दैनिक खपत 80 लाख यूनिट के पास पहुंच गई है।

https://vartahr.com/weather-wednesda…again-from-today/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *