• Thu. Jan 22nd, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Weather : सोमवार से बढ़ेगी ठंड, प्रदेश में छा सकती है धुंध और स्मॉग

फतेहाबाद। शहर में निकली धूप।फतेहाबाद। शहर में निकली धूप।

Weather

  • -मौसम विभाग का दावा, 27 तक रात्रि पारे में गिरावट आएगी
  • -आज से हल्की गति से उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने से बादलवाई संभव
  • -एक दिसंबर से कड़ाके की ठंड को हो सकता है आगाज

Weather : फतेहाबाद। प्रदेश में कई दिनों से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम साफ हो गया। धूप निकलने से दृश्यता में भी सुधार हुआ है। हालांकि रात के तापमान में ठंडक बनी हुई है। कई जिलों में स्मॉग व प्रदूषण के स्तर में कमी आई है, लेकिन कई जिलों में अभी भी प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है। शनिवार को फतेहाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक जहां 103 के करीब दर्ज किया गया, जबकि सोनीपत और बहादुरगढ़ में एक्यूआई खतनाक स्तर पर बना हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई 467 दर्ज किया गया। दिल्ली का औसत एक्यूआई 419 रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से हल्की गति से उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने से बादलवाई की संभावना है। इससे वातावरण में नमी बढ़ने के आसार हैं। अलसुबह व रात्रि को धुंध या स्मॉग की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 25 नवंबर से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना से 27 नवंबर तक रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। दिसंबर का आगाज कड़ाके की ठंड के साथ होगा। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

प्रदेश में औसत पारा अधिकतम 25 और न्यनतम 11 डिग्री रहा

शनिवार को प्रदेश में औसत तापमान अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस समय प्रदेश में बासमती धान कटाई का 30 फीसदी काम बाकी है। 10 फीसदी ऐसे खेत हैं, जिनमें फसल के अवशेष पड़े हैं, जिनमें किसान गांठें बनाएंगे या सुपर सीडर मशीनों से गेहूं बिजाई करेंगे। अब तक गेहूं की बिजाई का 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 25 नवंबर के बाद पछेती बिजाई शुरू होगी, जोकि 10 दिसंबर तक चलेगी।

अब ऐसा रहेगा मौसम

प्रदेश में मौसम आमतौर पर 27 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हल्की गति से उत्तर पूर्वी हवाएं चल रही हैं। ऐसे में नमी की मात्रा बढ़ने से अलसुबह और रात्रि को कहीं हल्की से मध्यम धुंध या कहीं कहीं स्मॉग की स्थिति बन सकती है। रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी व दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। परंतु 25 नवंबर से फिर उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना से 27 नवंबर तक रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। बादवाई छाने की संभावना बन रही है। दिसंबर की शुरूआत कड़के की ठंड से होने की संभावना है।
-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग एचएयू हिसार

https://vartahr.com/weather-cold-wil…-cover-the-state/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *