weather
- माह के दूसरे पखवाड़े तक पसीना छुड़ाने लगेगी गर्मी, कल पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता लाएगी बदलाव
weather : रेवाड़ी। बीते सप्ताह तापमान 39 डिग्री तक पहुंचने के बाद मौसम के तेवर उग्र होने शुरू हो गए थे। सप्ताह के मध्य विक्षोभ की सक्रियता ने तापमान में कमी ला दी थी। अब तीन दिन से तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे दिन के समय गर्मी का असर बढ़ना शुरू हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से वीरवार को आसमान में बादल छाने का अनुमान है, लेकिन गर्मी के तेवर लगातार तल्ख होते जाएंगे। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े तक गर्मी पसीने छुड़ाना शुरू कर देगी। बीत शनिवार को अधिकत तापमान गिरकर 30.5 डिग्री पर आ गया था। इससे मौसम ठंडा हो गया था। इसके बाद तापमान में लगातार वृद्धि होने लगी है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा। अधिकतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 35 डिग्री पर पहुंच गया। रात का तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर तक मौसम काफी गर्म हो गया। रात का तापमान कम रहने से अभी तक राहत मिली हुई थी, लेकिन सप्ताह के अंत तक रात का पारा भी बढ़ सकता है। इससे रात के समय भी गर्मी लोगों की नींद उड़ाने का काम करेगी। गर्मी की शुरूआत लगभग हो चुकी है। पंखे और एसी चलने शुरू हो गए हैं। अप्रैल माह के दूसरे पखवाड़े में गर्म हवाएं चलनी शुरू हो सकती हैं, जिससे लोगों को कूलर भी जल्द संभालने पड़ेंगे। मौसम विभाग के अनुसार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते वीरवार को आसमान में गहरे या आंशिक बादल छा सकते हैं। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा। कुछ दिनों तक तेज धूप गर्म हवाओं का कारण बनेगी।
बिजली की मांग में होगा काफी इजाफा
बिजली की मांग मौसम पर निर्भर करती है। इस समय बिजली की खपत लगभग 60 लाख यूनिट चल रही है। मौसम गर्म होने के कारण इसमें इजाफा होना शुरू हो गया है। अब हर दिन दो से तीन लाख यूनिट तक बिजली की मांग बढ़ सकती है। कृषि क्षेत्र में बिजली की मांग कम हो गई है। फसल कटाई और निकालने का कार्य चल रहा है। कपास और बाजरे की बिजाई के समय कृषि क्षेत्र में भी बिजली की मांग बढ़ेगी। सरसों की कटाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जबकि गेहूं की कटाई तेजी से की जा रही है।
https://vartahr.com/weather-after-fi…rise-is-expected/