• Sat. Apr 19th, 2025

Vyasa Brahmin : चैत्र चौदस मेला गुरुवार से, पिहोवा व्यास धर्मशाला में भंडारा और धार्मिक अनुष्ठान होंगे

Byadmin

Mar 26, 2025

Vyasa Brahmin

  • -उप प्रधान महेश नरेला बोले, 28 मार्च को हवन कीर्तन और भंडारा होगा
  • -इसके बाद समाज की अहम बैठक होगी, इसमें कई निर्णय लिए जाने की संभावनाएं
  • -हर साल चैत्र चर्तुदशी पर धर्मशाला में यह कार्यक्रम होता है
  • -हरियाणा समेत कई प्रदेशों के व्यास ब्रहा्मण यहां पहुंचते हैं

Vyasa Brahmin : पिहोवा। प्राचीन एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थल पिहोवा में 27 से 29 मार्च तक तीन दिवसीय चैत्र चौदस मेला लग रहा है। इस दौरान उत्तर भारत औदिच्य ब्रहा्मण व्यास सभा पिहोवा द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित करवाए जाएंगे। सभा के उप प्रधान महेश व्यास नरेला ने बताया कि उत्तर भारत औदिच्य ब्रहा्मण व्यास सभा पिहोवा द्वारा व्यास धर्मशाला में धार्मिक कार्यक्रम और अनुष्ठान करवाएं जाएंगे और भव्य भंडारा भी सभा द्वारा दिया जाएगा। इस दौरान व्यास समाज का वार्षिक सम्मेलन भी प्राचीन सरस्वती तीर्थ पर स्थित धर्मशाला में 27 मार्च को आयोजित करवाया जाएगा। सुबह पांच से आठ बजे तक सुंदर कांड का पाठ होगा। 28 मार्च को हवन कीर्तन और भंडारा आयोजित करवाया जाएगा। इसके बाद समाज की अहम बैठक होगी। बैठक में कई निर्णय लिए जाने की संभावनाएं हैं। उप प्रधान महेश ने बताया कि हर साल चैत्र चर्तुदशी पर धर्मशाला में यह कार्यक्रम आयोजित करवाया जाता है। इसमें हरियाणा समेत कई प्रदेशों के व्यास ब्रहा्मण भाग लेते हैं और भगवान वेद व्यास जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

https://vartahr.com/vyasa-brahmin-ch…vyas-dharamshala/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *