• Sun. Mar 8th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

US ACCIDENT : अमेरिका में हादसा, कैथल और करनाल के दो दोस्त जिंदा जले

US ACCIDENT

  •  तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, आग लगी
  •  परिजनों ने जमीन बेचकर भेजा था विदेश

US ACCIDENT : पूंडरी/कैथल। अमेरिका के कैलिफोर्निया में शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में कैथल के गांव सिरसल निवासी अरुण जांगड़ा उर्फ रोमी(20) और करनाल के कोयर गांव निवासी उसके दोस्त विशाल (20) की जिंदा जलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों रात को अपने कमरे पर वापस लौट रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई और कार में आग लग गई, दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और दोनों की मौत हो गई।

जमीन बेचकर भेजा था विदेश

सिरसल के एक एकड़ जमीन के मालिक बलबीर सिंह जांगड़ा ने बताया कि उसने गांव में अपनी एक एकड़ जमीन बेचकर उसे कनाडा स्टडी वीजा पर भेजा था। इसके बाद उसने अमेरिका जाने का निर्णय लिया। अब उसकी मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

दुर्घटना के दो दिन बाद पता चला

सिरसल के ग्रामीणों ने बताया कि कार दुर्घटना तो शनिवार रात को हो गई थी, लेकिन यह किसी को भी मालूम नहीं था कि कार सवार रोमी व उसका दोस्त विशाल हैं। दोनों के शव जले हुए हैं। अमेरिका में उनके दोस्तों को पता कार के नंबर से पता चला।

प्रशासन से शव लाने की गुहार-

रोमी के पिता बलबीर ने बताया कि उनका सब कुछ लुट चुका है। उनकी इतनी हिम्मत नहीं कि बेटे का शव भारत अपने देश में ला सकें। सरकार व विदेश में रह रहे दोस्तों से विनती है कि उनके बेटे का शव उनके घर पहुंचाने में मदद करें, ताकि वे अपने बेटे का अंतिम संस्कार कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *