• Thu. Jan 22nd, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Minister : पंडित श्रीराम शर्मा के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता : अरविंद शर्मा

डॉ.अशोक दीक्षित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा से मुलाकात की।डॉ.अशोक दीक्षित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा से मुलाकात की।

Minister

  • कैबिनेट मंत्री बोले, पंडित श्री राम शर्मा ने अंग्रेजों को जुल्म व दमन के खिलाफ किया था संघर्ष
  • पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच के प्रतिनिधिमंडल ने सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा के साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी से की मुलाकात
  • 15 जनवरी को पंडित श्रीराम शर्मा की आदमकद प्रतिमा के अनावरण को लेकर मुख्यमंत्री को दिया न्यौता, सीएम करेंगे अनावरण

Minister : चंडीगढ़। प्रदेश के सहकारिता, जेल एवं पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा एक महान स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ-साथ साहित्यकार व इतिहासकार भी थे और आजादी से पूर्व जहां उन्होंने अंग्रेजों के जुल्म व दमन के खिलाफ संघर्ष किया था, उनके बलिदान को कभी नहीं भूलाया जा सकता है।
सोमवार को चंडीगढ़ में पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच के अध्यक्ष डॉ अशोक दीक्षित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा से मुलाकात की और इसके बाद कैबिनेट मंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को 15 जनवरी को महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान निर्मात्री सभा सदस्य पंडित श्रीराम शर्मा की आदमकद प्रतिमा के अनावरण को लेकर आमंत्रित किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने सहर्ष विचार मंच का न्यौता स्वीकार किया और कहा कि उन्हें यह सौभाग्य मिलेगा कि महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रीराम शर्मा की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे।

शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंच प्रतिनिधिमंडल के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया। मंच प्रदान डॉ अशोक दीक्षित ने बताया कि पंडित श्रीराम शर्मा की प्रतिमा पुरानी जेल, नया बस स्टैंड रोहतक स्थित पंडित श्रीराम शर्मा पार्क में स्थापित की गई है। प्रतिनिधिमंडल में मंच के अध्यक्ष डॉ अशोक दीक्षित, ज्ञानीराम, प्यारे लाल कटारिया, रणधीर भारद्वाज, सोमबीर दीक्षित, रमेश ठेकेदार, सतीश पहरावर आदि मौजूद रहे।

https://vartahr.com/the-sacrifice-of…en-arvind-sharma/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *