• Sat. Mar 7th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Murmu : चौथी औद्योगिक क्रांति में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका अहम होगी : मुर्मू

छात्रों को डिग्री बांटती राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू।छात्रों को डिग्री बांटती राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू।

Murmu

  • राष्ट्रपति ने जेसी बोस विवि में विद्यार्थियों को बांटी डिग्रियां
  • 1536 विद्यार्थियों और शोधार्थियों को उपाधियां प्रदान की

Murmu : फरीदाबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि चौथी औद्योगिक क्रांति की चुनौतियों का सामना करने और इस से पैदा होने वाले अवसरों का लाभ उठाने के लिए देश में जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जैसे शिक्षण संस्थानों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार को फरीदाबाद स्थित जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए के पंचम दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहीं थी। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल हरियाणा एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने की। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर भी उपस्थित रहे। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में विद्यार्थियों को उपाधि, पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किये। दीक्षांत समारोह में सभी छात्र-छात्राएं पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में नजर आए। दीक्षांत समारोह के दौरान वर्ष 2023 में अपनी डिग्री पूरी करने वाले 1536 विद्यार्थियों और शोधार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई।

https://vartahr.com/role-of-educatio…revolution-murmu/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *