• Wed. Jan 22nd, 2025

Rewari : तीन दिन में 10 डिग्री तक चढ़ा पारा, फरवरी जैसा बना मौसम

रेवाड़ी। एक खेत में लहलहाती सरसों की फसल।रेवाड़ी। एक खेत में लहलहाती सरसों की फसल।

Rewari

  • दिन के समय ठंड का असर हुआ गायब्र
  • शुक्रवार से मौसम में बदलाव की संभावना

 

Rewari : रेवाड़ी। मौसम साफ रहने के कारण तेज धूप खिलने से दो दिन में अधिकतम तापमान 10 डिग्री तक बढ़ गया है। इससे जनवरी के दूसरे सप्ताह में ही फरवरी जैसा मौसम बनने लगा है। दिन समय कड़ाके की ठंड का असर खत्म हो गया है। रात का पारा गिरने से सुबह के समय ही ठंड का प्रकोप बना रहता है। दो दिन से कोहरा भी गायब हो चुका है। 11 जनवरी को मौसम में एक बार फिर बदलाव की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान आसमान में बादल गहराने के साथ ही बूंदाबांदी या हल्की बरसात हो सकती है। बीते 7 जनवरी को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस आने के कारण यह दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ था। भारी ठंड के कारण जनजीवन काफी प्रभावित हुआ था। इसके बाद दो दिन से तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 22.5 डिग्री पर पहुंच गया। एक दिन पूर्व तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई थी। रात का तापमान तीन दिन के दौरान 6.5 डिग्री तक गिरा है। वीरवार को यह 1 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 3.5 डिग्री पर आ गया। इससे कड़ाके की ठंड सबुह के समय ही परेशान कर रही है। सुबह से ही कोहरे का असर गायब रहने के कारण तेज धूप दिन के समय कड़ाके की ठंड से राहत दिला रही है। तापमान में वृद्धि के कारण फरवरी माह जैसा मौसम बन रहा है। बीते साल 9 जनवरी को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दोपहर के समय मौसम का मिजाज गर्म बनने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 11 जनवरी को एक बार फिर मौसम करवट लेगा। आसमान में बादल गहराने के साथ ही बरसात की संभावना है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके बाद तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी।

बढ़ने लगा प्रदूषण का स्तर

बरसात के बाद एक्यूआई में काफी कमी आ गई थी। अब एक्यूआई एक बार फिर से बढ़ने लगा है। धारूहेड़ा में एक्यूआई यंत्र के संचालन का ठेका लेने वाली कंपनी एचएसपीसीबी के साथ विवाद के चलते यंत्र कई दिनों से बंद पड़ा है। अभी नई कंपनी को ठेका नहीं दिया है, जिस कारण जिले के एक्यूआई का अनुमान राजस्थान के भिवाड़ी में लगे यंत्र से ही लगाया जा रहा है। भिवाड़ी में वीरवार को एक्यूआई 206 दर्ज किया गया। इससे जिले का एक्यूआई भी 200 के आसपास होने का अनुमान लगाया जा रहा है। फसलों के लिए यह मौसम काफी फायदेमंद माना जा रहा है। इस समय अगर एक बार फिर बरसात होती है, तो सरसों और गेहूं की फसल के लिए लाभकारी साबित होगी।

https://vartahr.com/rewari-mercury-r…er-like-february/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *