• Tue. Jan 21st, 2025

Rewari : रेस्ट हाउस में कंपनी के दो कर्मचरियों की मौत

इस रेस्ट हाउस में रुके थे दोनों कर्मचारी।इस रेस्ट हाउस में रुके थे दोनों कर्मचारी।

Rewari

  • विजिट पर आए थे दोनों के शव बरामद
  • खाने में जहरीला पदार्थ खाने से गई जाने
  • शाम को दोनों ने फास्ट फूड खाया था
  • दोनों के मुंह से झाग निकलता मिला

Rewari : रेवाड़ी/धारूहेड़ा। एक कंपनी की विजिट पर आए हुए आंध्र प्रदेश की एक कंपनी के दो कर्मचारियों की धारूहेड़ा के गेस्ट हाउस में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने कमरे की खिड़की तोड़कर दोनों के शवों को बाहर निकाला और पोटमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि दोनों के मुंह से झाग निकल रहे थे। जिस कारण मौत जहरीला पदार्थ खाने से होने की आशंका जताई जा रही है। दोनों शाम को फास्ट फूड खाकर साेए थे। सुबह शव मिले। हालांकि मौत के कारणों का खुलासा पोटमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

22 दिसंबर को आए थे

हैदराबाद की एक कंपनी में कार्यरत आंध्र प्रदेश के बिचपल्ली निवासी कदारू किशन व चेन्नी सिम्हा 22 दिसंबर को राजस्थान के भिवाड़ी की एक टायर कंपनी में विजिट करने के लिए आए थे। उन्होंने धारूहेड़ा के रॉयल गेस्ट हाउस में कमरा किराए पर लिया था। दोनों कमरे से ही कंपनी में अप-डाउन कर रहे थे। बुधवार सुबह दोनों देर तक नहीं उठे, तो गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने दरवाजा खुलवाने के प्रयास किए। दरवाजा नहीं खोलने पर कर्मचारियों को संदेह हो गया। गेस्ट हाउस के प्रबंधक ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया।

बेड से शव मिले

सेक्टर-6 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे में प्रवेश किया। दोनों कर्मचारी बेड पर मृतावस्था में पड़े हुए थे। उनके मुंह से झाग निकल रहे थे। दोनों के आधार कार्ड व अन्य कागजात मिलने के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। बाद में शवों को अस्पताल भेज दिया गया। सेक्टर-6 थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण जहरीले पदार्थ का सेवन माना जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *