• Sun. Mar 8th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Rajaram Book Launch ब्रज क्षेत्र के योद्धा राजाराम पर लिखी पुस्तक का हुआ विमोचन

Byadmin

Jan 18, 2026

Rajaram Book Launch

  • पुस्तक भारतीय इतिहास में करेगी नए आयाम स्थापित= सूर्य प्रकाश खत्री
  • आईपीएस मनबीर सिंह ने लिखी पुस्तक

चंडीगढ़ 15 जनवरी, नई दिल्ली में आयोजित विश्व पुस्तक मेले में मनबीर सिंह आईपीएस की पुस्तक राजाराम का विमोचन तिमारपुर दिल्ली के विधायक श्री सूर्य प्रकाश खत्री और पद्मश्री डॉ संतराम देशवाल के कर कमलो से हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे विधायक सूर्य प्रकाश खत्री ने कहा कि राजाराम पर लिखी यह पुस्तक भविष्य में भारतीय इतिहास में नए आयाम स्थापित करेगी। राजाराम ब्रजक्षेत्र के एक ऐसा योद्धा थे जिसने औरंगजेब के खिलाफ संगठित सेना तैयार की और औरंगजेब की मानवता विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में सोनीपत से पधारे पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर संतराम देशवाल ने कहा कि मनबीर सिंह की यह नायाब पुस्तक लंबे शोध और कठिन परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इतिहासकारों ने राजाराम के बारे में कुछ ज्यादा नहीं लिखा यदि कहीं पर लिखा है तो बहुत कम लिखा है जबकि एक ऐसे योद्धा के बारे में लिखा जाना बहुत जरूरी था जिन्होंने मुगलों के खिलाफ संगठन तैयार करके न केवल विरोध किया बल्कि बृजवासियों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।
इस अवसर पर बोलते हुए राजाराम पुस्तक के लेखक मनबीर सिंह ने कहा कि यह पुस्तक भारतीय इतिहास के उस महान योद्धा के बारे में है, जिसने ब्रज की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। परन्तु इस महान योद्धा को इतिहासकारों ने दरकिनार किया। ऐसे महान योद्धा के जीवन को जनता के समक्ष रखने का प्रयास है।
कार्यक्रम का संचालन वार्ताकार डॉ सूर्यनाथ सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *