• Wed. Jan 14th, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Panipat : खंभे से टकराई रोडवेज बस, पानीपत में हादसा, बच्चों समेत 15 यात्री घायल, चंडीगढ़ से आ रही थी रोहतक

Panipat

  • यात्रियों ने चालक पर तेज गति से चलाने के लगाए आरोप, दोपहर एक बजे हुआ हादसा
  • घायलों में दो बच्चे व महिलाएं भी शामिल, आसपास के अस्पतालों में करवाया गया भर्ती

Panipat। हरियाणा के पानीपत में डोहर टोल के पास चंडीगढ़ से रोहतक आ रही रोडवेज बस खंभे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय बस में करीब तीन दर्जन यात्री सवार थे। जिनमें से दो बच्चों व महिलाओं सहित करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों ने चीख पुकार शुरू कर दी। जिन्हें तत्काल आसपास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। दुर्घना का शिकार हुई रोडवेज बस रोहतक डिपो की बताई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी।

चालक पर तेज रफ्तार से चलाने का आरोप

जानकारी के अनुसार रोहतक डिपो की बस वीरवार को चंडीगढ़ से रोहतक के लिए रवाना हुई थी। बस जब पानीपत में डोहर टोल प्लाजा के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी और पोल से टकरा गई। हादसे के समय बस में करीब 35 यात्री सवार थे। जिनमें से दो बच्चों व महिलाओं सहित करीब 15 यात्री घायल हो गए। यात्रियों ने आरोप लगाया कि बस चालक बस को तेज रफ्तार से चला रहा था। जिस कारण वह बस पर नियंत्रण नहीं कर पाया और बस खंभे ऐ टकराकर दुर्घनाग्रस्त हो गई। हादसे दोपहर करीब एक बजे के आसपास हुआ।

एसएमओ वीना संजय ने यह बताया

एनसी मेडिकल कॉलेज सुपरिटेंडेंट वीन संजय ने कहा कि बस हादसे में घायल करीब 15 से 20 मरीज उनके पास आए हैं। जिनमें से कुछ के सिर में चोट लगी हुई है। अभी घायलों की जांच चल रही है, परंतु कोई गंभीर नहीं है। घायलों में एक साढ़े तीन व एक साल के दो बच्चे भी शामिल हैं।

ये यात्री हुए घायल

पानीपत में डोहर टोल के पास हादसे का शिकार हुई रोडवेज बस में करीब 35 यात्री सवार थे। जिनमें से घायलों की पहचान नायरा (2 वर्ष), सतवंती, अनु, बेबी वंशिका, शौर्य, महेश, पूनम, अनु, सुशील कुमार, कृष्ण कुमार, सुमित्रा, कमलेश, नेहा, विकास और फूलपति के रूप में हुई है।

https://vartahr.com/panipat-roadways…digarh-to-rohtak/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *