• Wed. Mar 11th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Pahalgam Attack : लश्कर के दो आतंकवादियों के घर विस्फोट में नष्ट हुए

Pahalgam Attack

  • आतंकी आदिल और आसिफ के मकानों में तलाशी के दौरान ब्लास्ट
  • घर में ही रखे गए थे विस्फोटक, सुरक्षाबलों ने ली तलाशी

Pahalgam Attack : श्रीनगर। पहलगाम आतंकवादी हमले में कथित रूप से शामिल लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादियों के जम्मू कश्मीर स्थित घर विस्फोट में नष्ट हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ये घर बृहस्पतिवार रात को विस्फोट में नष्ट हुए। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों आदिल हुसैन थोकर और आसिफ शेख के मकानों में तलाशी ले रहे थे, तभी वहां पहले से रखे विस्फोटकों में विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि विस्फोटकों के कारण मकान नष्ट हो गए। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले का निवासी थोकर मंगलवार को पहलगाम में किए गए हमले के मुख्य आरोपियों में शामिल है जबकि पुलवामा जिले के त्राल निवासी शेख के भी हमले की साजिश में शामिल होने का संदेह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *