• Sat. Jan 24th, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Pahalgam Attack : राज्य सिविल डिफेंस मॉकड्रिल करें और नागरिकों को हमले से बचने की ट्रेनिंग दें

Pahalgam Attack

  • -केंद्र सरकार ने जारी किए निर्देश, कल करें मॉक ड्रिल
  • -दुर्घटना की स्थिति में ‘ब्लैकआउट’ के उपाय करें
  • -महत्वपूर्ण संयंत्रों और प्रतिष्ठानों की रक्षा पर फोकस

Pahalgam Attack : नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच कई राज्यों से 7 मई को ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि ड्रिल के दौरान किए जाने वाले उपायों में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन और नागरिकों को किसी भी हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए सुरक्षा पहलुओं पर प्रशिक्षण देना शामिल है। अन्य उपायों में दुर्घटना की स्थिति में ‘ब्लैकआउट’ के उपाय, महत्वपूर्ण संयंत्रों और प्रतिष्ठानों की रक्षा तथा निकासी योजनाओं को अद्यतन करने एवं उनका पूर्वाभ्यास करने के प्रावधान शामिल हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शीर्ष रक्षा अधिकारियों सहित कई उच्चस्तरीय बैठकें कर रहे हैं। पीएम ने हमले को अंजाम देने वालों और साजिश करने वालों का दुनिया के आखिरी छोर तक पीछा करने और कठोर सजा देने का संकल्प जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *