• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Operation Sindoor : बीएसएफ ने जम्मू में पाक सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, सात आतंकवादियों को ढेर किया

Operation Sindoor

  • अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ का कर रहे थे प्रयास
  • पाकिस्तानी रेंजर्स की एक चौकी को भी सेना ने उड़ाया
  • पाक रेंजर इन घुसपैठियों की कर रहे थे मदद
  • जवानों ने फायरिंग में सभी को मार गिराया
  • पुंछ में गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत

Operation Sindoor : नई दिल्ली/जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को कहा कि उसने जम्मू में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे 7 पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिरायाद्ध इसके साथ ही पाकिस्तान रेंजर्स की एक चौकी को भी नष्ट कर दिया है। ® सांबा जिले में बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे सुरक्षा बलों का आतंकवादियों से आमना सामना हुआ था, जब निगरानी करने वाले बीएसएफ के जवानों ने आतंकवादियों के एक ‘‘बड़े समूह” को देखा था। ® बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि घुसपैठ की कोशिश को पाकिस्तान रेंजर्स की ढांढर चौकी का समर्थन था, जिनकी गोलीबारी की आड़ में आतंकवादी घुसपैठ करना चाहते थे। ® उन्होंने कहा कि सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया, कम से कम सात आतंकवादियों को मार गिराया और ढांढर चौकी को भारी नुकसान पहुंचाया। ® अधिकारियों ने कहा कि इस कार्रवाई में और भी आतंकवादियों के मारे जाने की संभावना है।

बंकर पर गोलीबारी

® बीएसएफ ने उक्त चौकी के एक बंकर पर गोलीबारी और उसके ‘‘ध्वस्त” होने की एक ‘थर्मल इमेजर क्लिप’ भी साझा की, जहां रेंजर्स की भारी मशीन गन रखी हुई थी। ® पहलगाम में 22 अप्रैल के आतंकवादी हमले और उसकी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर भारत के हमले के बाद दोनों देशों के बीच मौजूदा शत्रुता के मद्देनजर बीएसएफ ‘हाई अलर्ट’ पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *