On New Year
- -आरडीए का नेतृत्व करने वाले डॉ सन्नी ने संगठन को नई दिशा दी
- -नई कार्यकारिणी संगठन में नई ऊर्जा और नया जोश भरेगी
- -डॉ. अमित व्यास पहले से ही डॉक्टरों के हितों के लिए लगातार सक्रिय
हिसार। अग्रोहा रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन(आरडीए) में नववर्ष के पावन अवसर पर संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। संगठन के संस्थापक एवं लंबे समय तक अग्रोहा आरडीए का सफल नेतृत्व करने वाले डॉ सन्नी ने नववर्ष पर संगठन को नई दिशा और नई गति देने के उद्देश्य से नेतृत्व का पुनर्गठन किया है। अब तक अग्रोहा आरडीए का सम्पूर्ण दायित्व डॉ सन्नी के कुशल मार्गदर्शन में संचालित होता रहा है। संगठन के निरंतर विस्तार,बढ़ती जिम्मेदारियों और भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने नेतृत्व को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।
नई कार्यकारिणी की घोषणा
इस क्रम में अग्रोहा आरडीए की नई नेतृत्व व्यवस्था की घोषणा करते हुए
-डॉ अविनाश यादव को अग्रोहा आरडीए का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है
-डॉ अमित व्यास को अग्रोहा आरडीए का महासचिव का दायित्व सौंपा गया है।
यह नई कार्यकारिणी संगठन में नई ऊर्जा,नई सोच और अधिक संगठित कार्यप्रणाली लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
डॉ. अमित व्यास को मिली दोहरी जिम्मेदारी
विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि डॉ. अमित व्यास पहले से ही डॉक्टरों के हितों के लिए लगातार सक्रिय और संघर्षरत रहे हैं।वे वर्तमान में डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए इंडिया)के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में देशभर के डॉक्टरों की आवाज़ को मजबूती से उठाते आ रहे हैं।
डीएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुद्दे उठाए
-डॉक्टरों की सुरक्षा
-कार्यस्थल पर उत्पीड़न के खिलाफ आवाज़
-सम्मानजनक कार्य वातावरण
-चिकित्सा समुदाय की एकजुटता
नई शुरुआत, नई ऊर्जा
डॉ व्यास ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर किया गया यह नेतृत्व परिवर्तन एक सकारात्मक पहल, संगठनात्मक मजबूती और डॉक्टरों के हितों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस अवसर पर डॉ सुधीर(सर्जरी), डॉ राहुल राव(एनेस्थीसिया),डॉ दीक्षा(सर्जरी),डॉ सोनिया (पैथोलॉजी) एवं डॉ हरप्रीत(सर्जरी) भी उपस्थित रहे।
