• Mon. Mar 10th, 2025

Nigam Chunav : हरियाणा में रविवार को मतदाता चुनेंगे ‘शहर की सरकार’, सुबह आठ बजे से मतदान

Byadmin

Mar 1, 2025

Nigam Chunav

  • -मतदान सुबह आठ बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा
  • -धनपत सिंह बोले, पानीपत नगर निगम को छोड़कर बाकी सभी 7 नगर निगमों (गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल और यमुनानगर) के मेयर पदों और सभी वार्डों के सदस्यों के लिए, जबकि अम्बाला और सोनीपत नगर निगम के मेयर के लिए उप चुनाव 2 मार्च यानी रविवार को होगा।
  • -पानीपत नगर निगम का चुनाव 9 मार्च को होगा। 12 मार्च को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Nigam Chunav : चंडीगढ़। प्रदेश में रविवार को मतदाता ‘शहर की सरकार’ चुनेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर शनिवार को पहुंच गई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर की सरकार चुनने के लिए लोगों में भी भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। मतदान सुबह आठ बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि पानीपत नगर निगम को छोड़कर बाकी सभी 7 नगर निगमों (गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल और यमुनानगर) के मेयर पदों और सभी वार्डों के सदस्यों के लिए, जबकि अम्बाला और सोनीपत नगर निगम के मेयर के लिए उप चुनाव 2 मार्च यानी रविवार को होगा। पानीपत नगर निगम का चुनाव 9 मार्च को होगा। 12 मार्च को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

तीन दिन शराब ठेके बंद रहेंगे

निकाय चुनावों की वोटिंग और काउंटिंग के चलते प्रदेश में 3 दिन शराब बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। चुनाव के चलते 1, 2 और 12 मार्च को शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा, इन दिनों को ड्राई डे के रूप में मनाया जाएगा।

कुल 46,5,447 मतदाता

-पानीपत नगर निगम को छोड़कर बाकि नगर निगमों में कुल 46,5, 447 मतदाता हैं। इनमें 22,31, 987 पुरुष, 19,64,782 महिला और 144 अन्य मतदाता हैं। कुल 252 वार्ड हैं, जिनमें 4,264 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

-नगर परिषदों में कुल 5,69,164 मतदाता हैं। इनमें 2,95,901 पुरुष, 2,73,239 महिला और 24 अन्य मतदाता हैं। कुल 152 वार्ड हैं, जिनमें 502 बूथ हैं।
-नगर पालिकाओं में कुल 3,34,895 मतदाता हैं, जिनमें से 1,74, 647 पुरुष, 1, 60, 229 महिला व 16 अन्य मतदाता हैं। नगर पालिकाओं में 347 वार्ड हैं, जिनमें 360 बूथ बनाए गए हैं।

सभी तैयारियां पूरी

हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि राज्य में रविवार को शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को पूर्ण करवाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं ताकि चुनाव शांतिपूर्वक, पारदर्शी, निर्विघ्न रूप से और निष्पक्ष करवाए जा सकें।

पानीपत में मेयर के लिए 4 प्रत्याशी मैदान में

राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि पानीपत नगर निगम में नाम वापस लेने के अंतिम दिन के बाद महापौर (मेयर) पद के लिए 4 और 26 वार्डों में वार्ड सदस्यों के लिए 103 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं। सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिए हैं। पानीपत नगर निगम के 26 वार्डों में कुल 365 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

https://vartahr.com/nigam-chunav-vot…voting-from-8-am/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *