• Thu. Jan 22nd, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

MP : भंडारे का भोजन बना मौत का कारण, महिला की मौत

खाना खाने के बाद अस्पताल में भर्ती लोग।खाना खाने के बाद अस्पताल में भर्ती लोग।

MP

  • घर पर भी ले गए थे खाना, कुल 53 लोग बीमार
  • डॉक्टर का कहना है कि सभी लोगों को फूड पॉइजनिंग
  • स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्यारीपुरा गांव पहुंचकर भोजन के सैंपल लिए

MP : भिंड। मध्यप्रदेश के अटेर के क्यारीपुरा में भंडारे की प्रसादी खाने के बाद एक महिला की मौत हो गई। 53 लोग बीमार हैं। इनमें पांच की हालत गंभीर है, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 48 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टर का कहना है कि सभी लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गई है। दरअसल, यहां 13 अक्टूबर को भंडारे का आयोजन किया गया था। कई लोग भंडारे का भोजन घर ले गए थे। एक दिन बाद सोमवार को बासा खाना खा लिया, जिसके बाद तबीयत बिगड़ने लगी। सभी को सरकारी अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को 55 वर्षीय सुनीता भदौरिया की मौत हो गई। बताया गया है कि रितु पत्नी नरोत्तम भदोरिया, आकांक्षा पुत्री राजकरण भदोरिया, सावित्री पत्नी छोटे सिंह भदोरिया, गीता पत्नी राजकरण भदौरिया, सुंदरम पुत्र राजकरण भदोरिया गंभीर हैं। मंगलवार सुबह भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव अस्पताल पहुंचे।

यह बोले सरपंच

उन्होंने मरीजों से बातचीत की। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने क्यारीपुरा गांव पहुंचकर भंडारे के भोजन के सैंपल लिए। गांव की सरपंच बीनू अर्गल का कहना है कि माता के मंदिर पर भंडारा 13 अक्टूबर को था। 14 अक्टूबर को बचा हुआ प्रसादी लोगों ने ग्रहण किया। यहां आलू की सब्जी, पूड़ी, खीर भंडारे में लोगों ने खाई। सब्जी के कारण लोग बीमार हुए हैं।

https://vartahr.com/mp-bhandaras-foo…death-woman-died/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *