Rahul
- -महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नेताओं से वन-टू-वन अकेले में की चर्चा
- -दो टूक कहा कि किसी भी कीमत पर महाराष्ट्र में हरियाणा जैसे हालात न पैदा हों
- -बेहद सजग रहकर टिकटों का बंटवारा किया जाए
Rahul : नई दिल्ली। हरियाणा में हार की रार के बीच राहुल गांधी ने महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नेताओं से वन-टू-वन अकेले में चर्चा की। दो टूक कहा कि किसी भी कीमत पर महाराष्ट्र में हरियाणा जैसे हालात न पैदा हों इसके लिए बेहद सजग रहकर टिकटों का बंटवारा हो। प्रदेश सरकार की नाकामयाबियों की ऐसी फेहरिस्त तैयार की जाए जिसका संबंध सीधे महाराष्ट्र की जनता से है। किसी भी कीमत पर आपसी टकराव न हो। खींचातानी, सार्वनिक टीका टिप्पणी को अनुशासन के दायरे में लाया जाए।
कई नेताओं से चर्चा
राहुल गांधी से बातचीत कर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्वहाण, मुंबई अध्यक्ष वर्षा गायकवाड, विपक्ष के नेता विजय वेडत्तीवार, कांग्रेस विधायक दल के नेता बाला थोराट बाहर निकले तो मीडिया से बिना बात किये सीधे महाराष्ट्र सदन की ओर रुख किया। मगर, सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र की 100-110 सीटों पर तैयारी करने के लिए राहुल गांधी ने कहा है। एक एक सीट पर 18 से 25 उम्मीदवारों के नाम हैं। प्रदेश छानबीन समिति एक सीट पर सिंगल नाम भेजे। जहां बहुत रस्साकशी है वहां से केवल दो नाम ही केंद्रीय छानबीन के समक्ष आये इसकी कोशिश हो। सूत्रों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के मार्फत अब तक 1800 नेताओं ने विभिन्न विधानसभा सीटों के लिए आवेदन दाखिल किया है।
26 नवंबर से पहले चुनाव
महाराष्ट्र में माना जा रहा है कि कांग्रेस, शरद पवार वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना का संयुक्त विपक्षी गठबंधन बहुत मजबूत स्थिति में है। महाराष्ट्र में भी हरियाणा जैसी बयार विपक्षी खेमे में बह रही है। सत्ता में बस आने ही वाले हैं ऐसे मिजाज से खबरदार करते हुए राहुल गांधी ने सूबे के नेतृत्व को साफ साफ कहा कि कोई भी खुद को सीएम मेटेरियल या मुख्यमंत्री पद का दावेदार न बताये। सभी ईमानदारी से गठबंधन को जिताने के लिए काम करें। महाराष्ट्र में 26 नवंबर से पहले चुनाव कराये जाएंगे।
https://vartahr.com/rahul-dont-creat…ul-advises-rahul/