• Sun. Mar 8th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

MP : बिस्किट लेने गई 8 साल की मासूम से दरिंदगी, दुकानदार ने पहले पीटा फिर किया रेप

सांकेतिक तस्वीर।सांकेतिक तस्वीर।

 

MP

  • दरिंदे ने मूकबधिर मासूम को बनाया शिकार
  • मां को इशारों में बताई करतूत, फिर हाथ पकड़कर दुकान ले गई

MP : मुरैना। मुरैना में नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बिस्किट लेने के लिए गई आठ साल की मूकबधिर बच्ची से दुकानदार ने दुष्कर्म कर दिया। घर पर बच्ची की हालत खराब हुई, तब दुष्कर्म के बारे में पता चला। बताया जाता है कि दुकानदार रन सिंह की शादी नहीं हुई है। गांव में ही दुकान चलाता है। उसने बच्ची से मारपीट की और दुकान के अंदर ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची और मां को इशारों में मारपीट करने की बात कही और हाथ पकड़कर दुकान पर ले गई।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

मां बच्ची की मारपीट करने की शिकायत कर वापस आ गई, लेकिन बच्ची फिर भी रोते जा रही थी। देखा तो बच्ची को खून निकल रहा था, तब पूरा मामला सामने आया। इसके बाद मां बच्ची को लेकर नगरा थाने पहुंची। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपित दुकानदार फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *