• Mon. Apr 21st, 2025

Haryana : अब 104 नंबर डायल कर ले सकेंगे डॉक्टर्स की अपॉइंटमेंट

Byadmin

Mar 21, 2025

Haryana

  • -हरियाणा सरकार की नई पहल देगी मरीजों को बड़ी राहत
  • -हरियाणा स्वास्थ्य हेल्प लाइन टोल फ्री नंबर 104 की शुरूआत
  • -स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित शिकायतों को भी इस पोर्टल पर दर्ज करवा सकेंगे
    -शिकायतकर्ता से 5 दिन के अंदर-अंदर काॅल बैक की जाएगी
    -पोर्टल पर दवाइयों के बारे में भी जानकारी ली जा सकेगी
    -नागरिक अस्पतालों में लोगों को लाइन में लगने से बचाया जा सकेगा

Haryana : चंडीगढ़। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी पहल की है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आरती सिंह राव ने एक पोर्टल का पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित विश्राम गृह से शुभारंभ किया। अब लोग डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए टोल फ्री नंबर 104 डायल कर बात कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित शिकायतों को भी इस पोर्टल पर दर्ज करवाया जा सकता है। शिकायतकर्ता से 5 दिन के अंदर-अंदर काॅल बैक की जाएगी। इस पोर्टल पर दवाइयों के बारे में जानकारी ली जा सकेगी। इस दौरान प्रदेश से सभी सीएमओ वीसी से जुड़े। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिक अस्पतालों में लोगों को लाइन में लगने से बचाना है। डायल 104 पर पहले से डॉक्टर से परामर्श लेने का समय लिया जा सकेगा। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

761 डॉक्टरों को नई नियुक्ति दी

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जा रहा है। अभी हाल ही में 761 डॉक्टरों को नई नियुक्ति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि पहले से जारी ई-टेली मेडिसन सेवाओं को भी इसके साथ एकीकृत किया जाएगा। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि अस्पतालों के मरम्मत का कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग के साथ शीघ्र ही बैठक करेंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉक्टर मनीष बंसल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉक्टर वीरेंद्र यादव, डॉक्टर कुलदीप सिंह व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

https://vartahr.com/haryana-now-you-…tors-appointment/ ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *