• Sun. Oct 12th, 2025

Haryana News : हरियाणा में भारी बारिश, मकान गिरने से 24 घंटे में 11 की मौत, फसलें जलमग्न

Haryana News

  • -कई जिलों में हाईअलर्ट, स्कूलों की छुट्टियां घोषित, लोगों को भारी परेशानियां
  • -यमुना, घग्गर, मारकंडा और टांगरी का पानी खेतों और काॅलोनियों में घुसा
  • -सोनीपत में स्कूली बच्चों से भरी बस डूबी, पानीपत में कई गाड़ियां फंसी
  • -पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, पानीपत, करनाल और सोनीपत में बारिश
  • -यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज के गेट तीसरे दिन भी खुले रहे, दहशत में लोग
  • -मारकंडा के ओवरफ्लो होने से कुरुक्षेत्र के 8 गांवों में सड़कों और खेतों में पानी
  • -कुरुक्षेत्र में पिहोवा के 2 गांवों में घग्गर का पानी घुस गया
  • -सिरसा के भी एक गांव में घग्गर में दरार
  • -अंबाला में 5 दिन बाद फिर टांगरी ओवरफ्लो हो गई, कई घर डूब गए
  • -कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, भिवानी और यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर बारिश में छत गिरने के कारण 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 3 बच्चियां

 

Haryana News : हरियाणा। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश अब जानलेवा हो गई है। पिछले 24 घंटों में मकानों की छत गिरने और वर्षाजनित हादसों में तीन बच्चियों समेत 11  लोगाें की मौत हो गई। सैंकड़ों गांव, कई कॉलोनियां और खेतों में पानी भर हुआ है। प्रदेश में चार नदियां यमुना, मारकंडा, टांगरी और घग्गर उफान पर हैं। सिरसा में घग्गर नदी में दरार आने से हड़कंप मच गया है। वहीं, मौसम विभाग ने गुरुवार को भी कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। प्रशासन हर स्थिति पर नजर रखे हुए है। यमुनानगर में यमुना पर बने हथिनीकुंड बैराज के गेट तीसरे दिन भी खुले रहे। शाम 7 बजे 1 लाख 78 हजार 180 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। गंभीर हालात को देखते हुए यहां एसडीआरएफ को तैनात किया गया है। बारिश के दौरान 24 घंटे में कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, भिवानी, करनाल और यमुनानगर में घरों की छतें गिर गईं, जिसकी चपेट में आकर 3 बच्चियों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, सिरसा में कार नहर में गिरने और यमुनानगर में यमुना में डूबने से 2 लोगों की मौत हुई। वहीं, पानीपत में 3 साल का बच्चा छत पर स्लिप होकर नीचे गिर गया। उसकी भी मौत हो गई। बुधवार को कुरुक्षेत्ग्गर व मारकंडा ओवरफ्लो हो गई। जिससे पिहोवा के 2 गांवों में घग्गर और 10 गांवों में मारकंडा का पानी घुस गया। सिरसा में भी घग्गर में दरार पड़ने से खेतों में पानी घुस गया।

भिवानी में दरकी दीवार तीन लड़कियों की मौत

भिवानी के कलिंगा गांव में देर रात बरसात से एक मकान की दीवार दकरने से मकान में सो रहे 6 व्यक्तियों पर मकान की छत आ गिरी। इस हादसे में तीन बच्चियों की मौत हो गई, जबकि तीन को गंभीर हालात में पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है। मरने वालों में ओमपाल की तीन नाबालिग बेटियां अंशिका(15), दिशा(9), भारती (7) शामिल हैं।


अंबाला में ये हाल

अंबाला में टांगरी नदी भी ओवरफ्लो हो गई, जिससे आसपास की 4-5 कॉलोनियों में पानी भर गया। यहां के घर आधे डूब गए हैं। वहीं कुरुक्षेत्र में शाम को मारकंडा की सहायक नदी राक्षी नदी में भी दरार पड़ गई। नदी के पानी से तटबंध और स्कूल की दीवार टूट गई। जिसके बाद पानी आबादी वाले इलाकों में घुस गया।

मंत्री गोयल ने की हाईलेवल बैठक

प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने बारिश को देखते हुए हाईलेवल रिव्यू मीटिंग की। बाढ़ और जलभराव से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने के लिए सरकार ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल को 15 सितंबर, 2025 तक खुला रखने का निर्णय लिया है। इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी खरीफ फसलों को हुए नुकसान की जानकारी अपलोड कर सकते हैं। क्षतिपूर्ति के लिए दावा दर्ज कर सकते हैं। अब तक लगभग 4 लाख एकड़ खरीफ फसलों के नुकसान के दावे इस पोर्टल पर दर्ज किए जा चुके हैं।

यहां स्कूलों में छुट्टियां

बारिश से जलभराव की वजह से रोहतक, सोनीपत, झज्जर, पंचकूला, अंबाला, भिवानी के अलावा हिसार के हांसी ब्लॉक के साथ 30 स्कूल, यमुनानगर के छछरौली ब्लॉक, कुरुक्षेत्र के पिहोवा व शाहाबाद ब्लॉक और फतेहाबाद के टोहाना, जाखल व भूना ब्लॉक के सभी स्कूल बंद किए गए हैं।

हिसार करंट से मौत मामलें में जेई समेत 4 अफसर सस्पेंड

हिसार में मंगलवार को करंट से चाचा-भतीजा समेत 3 युवकों की मौत के बाद बिजली मंत्री अनिल विज ने 4 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। इनमें जेई पंजाब सिंह के साथ 1 फोरमैन राजपाल और 2 लाइनमैन विजय व अमित कुमार शामिल हैं। इन्होंने करंट लगने के आधे घंटे तक लाइट बंद नहीं की। हिसार एसई एफआर नकवी ने बताया कि मामले की जांच अभी की जा रही है।

https://vartahr.com/haryana-news-hea…-crops-submerged/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *