• Sun. Aug 3rd, 2025

Haryana News

  • -करीब 92 वर्षीय पूर्व विधायक कुछ समय से बीमार चल रहे थे
  • -इंद्र सिंह नैन लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे
  • -कांग्रेस के टिकट पर 1982 में विधानसभा चुनाव जीते और 1987 तक बरवाला से विधायक रहे

Haryana News : बरवाला। क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्र सिंह नैन का निधन हो गया। लगगभग 92 वर्षीय पूर्व विधायक कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका हिसार के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पूर्व विधायक इन्द्र सिंह नैन का शनिवार को उनके पैतृक गांव हसनगढ़ में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसमें बड़ी संख्या में सामाजिक और राजनीतिक दलों से जुड़े लोग शामिल हुए। उनके कोई संतान नहीं थी। भतीजे जयवीर ने उन्हें मुखाग्नि दी। इंद्र सिंह नैन लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे। वे कांग्रेस के टिकट पर 1982 में विधानसभा चुनाव जीते और 1987 तक बरवाला से विधायक रहे। उनके निधन पर बरवाला के मौजूदा विधायक व सरकार में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने दुख जताया है।

पैतृक आवास के आगे इकट्‌ठा हुए ग्रामीण

पूर्व विधायक के निधन का समाचार मिलने के साथ ही ग्रामीण उनके पैतृक आवास के आगे इकट्‌ठा होने शुरू हो गए। उनका पार्थिव शरीर हिसार के आजाद नगर स्थित आवास से गांव पहुंचा, जहां उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। इसके बाद उनका गांव के ही श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि इंद्र सिंह नैन एक सामाजिक व्यक्ति थे और लोगों के सुख-दुख में शामिल होते थे। इंद्र सिंह नैन कांग्रेस सरकार में हैफेड के चेयरमैन रहे। इस दौरान उन्होंने अपने गांव सहित कई गांवों में किसानों के लिए अनाज बिक्री केंद्र बनाए थे। इंद्र सिंह नैन से बंसीलाल के साथ हरियाणा विकास पार्टी (हविपा) में शामिल होकर नरवाना विधानसभा से भी चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *