Haryana News :
- 2008 में वह बतौर सिपाही हरियाणा पुलिस मे भर्ती हुआ था
- पिछले 11 सालों से वह मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का पीएसओ लगा हुआ था
- मृतक के दो बच्चे है, जिनमें एक लडक़ा और लडक़ी है।
Haryana News : फरीदाबाद। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की सुरक्षा में तैनात पीएसओ करतार की सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि करतार अपनी सर्विस रिवॉल्वर की सफाई कर रहा था। पुलिस के अनुसार घटना देर रात करीब 11 बजे की है। पीएसओ करतार बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 के मकान नंबर-1680 में परिवार के साथ किराए पर रह रहा था। करतार पाली के कोट गांव का रहने वाला है। हाल ही में सेक्टर-3 में दोनों भाइयों ने नया मकान बनाया था। जिसका कुछ दिनों बाद उद्घाटन होने वाला था। पुलिस के अनुसार रात के 11 बजे के लगभग वह अपनी सर्विस रिवॉल्वर को साफ कर रहा था। इसी दौरान गोली चल गई। गोली करतार के सिर में लगी। गोली लगने के बाद परिजन करतार को इलाज के लिए लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। सेक्टर-3 चौकी इंचार्ज अजीत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
करतार की उम्र करीब 40 साल
मृतक करतार की उम्र करीब 40 साल थी। साल 2008 में वह बतौर सिपाही हरियाणा पुलिस मे भर्ती हुआ था। पिछले 11 सालों से वह मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का पीएसओ लगा हुआ था। मृतक के दो बच्चे है, जिनमें एक लडक़ा और लडक़ी है। वह गांव पाली के गांव कोट का रहने वाला था। बल्लभगढ़ के सेक्टर 3 में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। जिस समय गोली लगी, उस समय कमरे में वह अकेला था। मृतक का एक छोटा भाई है, जो निजी काम करता है। पुलिस ने खुलासा किया है कि सर्विस रिवाल्वर के चैंबर में गोली रह गई थी। जिसके बाद में मृतक करतार को पता नही चला था। एसीपी बल्लभगढ़ जितेश मल्होत्रा ने बताया कि ये एक एक्सीडेंटल फायर था। चैंबर में गोली रहने के कारण सफाई करते समय फायर हो गया। गोली सीधी उनके सिर में लगी और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है। जिस समय ये घटना हुई उस समय उसके पिता और भाई भी घर पर ही मौजूद थे।