Haryana News
- -मौजूदा चिकित्सा कर्मचारियों पर बोझ कम होगा
- -यह कदम प्रत्येक नागरिक को समय पर, समान और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देगा
- -जिला नागरिक अस्पतालों (डीसीएच) में नियुक्तियां होंगी
Haryana News : चंडीगढ़। हरियाणा के सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 137 नवचयनित चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्राप्त हुए हैं और उन्हें राज्य के विभिन्न जिलों में नियुक्त किया गया है। इस वर्ष की शुरुआत में सफल बायोमेट्रिक और दस्तावेज सत्यापन के बाद ये नियुक्ति पत्र जारी किए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती राव ने नवनियुक्त डॉक्टरों को बधाई दी। उन्होंने कहा योग्य और समर्पित चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा की पहुंच में सुधार होगा। बल्कि मौजूदा चिकित्सा कर्मचारियों पर बोझ भी कम होगा। यह कदम प्रत्येक नागरिक को समय पर, समान और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इन जिलों में होगी तैनाती
आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य भर के सभी सिविल सर्जनों को ईमेल के माध्यम से नियुक्ति पत्र भेजे गए हैं, जहां से चयनित उम्मीदवार इन्हें प्राप्त कर सकते हैं। इन नियुक्तियों में नारनौल, अंबाला शहर, भिवानी, सोनीपत, जींद, हिसार, पानीपत, करनाल, सिरसा, कुरुक्षेत्र, कैथल, झज्जर, फतेहाबाद, चरखी दादरी, यमुनानगर आदि जिलों के जिला नागरिक अस्पतालों (डीसीएच) में नियुक्तियां शामिल हैं।
https://vartahr.com/haryana-news-app…-in-15-districts/