• Sat. Jan 24th, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Haryana : 17 अक्टूबर को शपथ लेगी नई सरकार कार्यवाहक सीएम नायब सिंह सैनी ने दी जानकारी

कुरुक्षेत्र के लाडवा में दशहरे के मौके पर रामलीला के कलाकार राम और लक्ष्मण को तिलक लगाकर पूजन करते कार्यवाहक सीएम नायब सिंह सैनी।कुरुक्षेत्र के लाडवा में दशहरे के मौके पर रामलीला के कलाकार राम और लक्ष्मण को तिलक लगाकर पूजन करते कार्यवाहक सीएम नायब सिंह सैनी।

Haryana

 

  • पंचकूला में होगा भव्य कार्यक्रम, सभी तैयारियां पूरी
  • प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे
  • मुख्यमंत्री ने दशहरा पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

Haryana : चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा की नई सरकार का शपथग्रहण समारोह अब 17 अक्टूबर को होगा। बता दें कि यह तीसरी बार है जब शपथग्रहण समारोह की तारीख बदली गई है। इससे पहले 12 और फिर 15 अक्टूबर को समारोह होने की बात सामने आई थी। कार्यक्रम पंचकूला में होगा। इसके लिए सभी तैयारियां की जा चुकी हैं। प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा का उच्च नेतृत्व और भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

कांग्रेस पर तंज

नायब सैनी ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वे भ्रष्टाचार में फंसे हुए हैं। उन्होंने हिमाचल, कर्नाटक और तेंलगाना में झूठ फैलाकर सत्ता हथियाने का काम किया है। जनता अब समझ चुकी है कि और लोगों का उनसे विश्वास उठ चुका है। इस मौके पर यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में पिछले 10 वर्षों में डबल इंजन की इस सरकार ने हर वर्ग के हित के लिए कार्य किया है।

हमें मंजूरी मिल गई : मनोहर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा, हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंजूरी मिल गई है। 17 अक्टूबर को पंचकूला में मुख्यमंत्री तथा उनके मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित दशहरा मैदान में सुबह 10 बजे होगा।
भाजपा ने कहा था कि दिया था कि नायब सिंह सैनी शीर्ष पद के लिए उसकी पसंद होंगे।

P https://vartahr.com/haryana-new-gove…h-saini-informed/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *