• Tue. Feb 11th, 2025

Haryana :शपथग्रहण से एक दिन पहले विधायक दल बैठक बुलाई

पंचकूला के दशहरा मैदान में होगा शपथ समारोह।पंचकूला के दशहरा मैदान में होगा शपथ समारोह।

Haryana

  • विधायक दल का नेता चुनेंगे विधायक, सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे
  • 17 को शपथ ग्रहण समाराेह पंचकूला के दशहरा मैदान में होगा
  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बडौली ने स्थान और तारीखों पर भ्रांतियों का किया खंडन
  • केंद्रीय गृह मंत्री शाह व मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री यादव पर्यवेक्षक नियुक्त

Haryana :चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव में बहुमत से जीत दर्ज करने के बाद अब भाजपा ने सरकार के गठन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सूत्रों का कहना है कि हरियाणा भाजपा ने 16 अक्टूबर बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें विधायक दल के नेता यानी सीएम फेस का चयन किया जाएगा। इसके बाद राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने रविवार को कहा कि सभी विधायकों को 16 और 17 अक्टूबर को चडीगढ़ में रहने के लिए कहा गया है। नई सरकार 17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण करेगी। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने हरियाणा विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इनकी मौजूदगी में ही हरियाणा में नए सीएम का ऐलान किया जाएगा।

दशहरा ग्राउंड में शपथ समारोह

नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह परेड ग्राउंड में नहीं होगा। तारीख और जगह को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गलत खबरें चलाई जा रहीं थी। जिसको लेकर खुद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने खंडन कर दिया। कार्यक्रम दशहरा ग्राउंड में होगा, क्योंकि इसमें भारी भीड़ होने के स्थिति में भी कोई दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि एक लाख से ज्यादा संख्या में लोग यहां बैठ सकते हैं। शपथ के लिए परेड ग्राउंड का भी विकल्प था, लेकिन वहां लोगों के बैठने की क्षमता कम थी।

बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे

दशहरा ग्राउंड में 50,000 लोगों के बैठने की जगह। सेक्टर 5 स्थित दशहरा ग्राउंड में नायब सिंह सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। इसी ग्राउंड में वर्ष 2014 में मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

पीएम मोदी भी पहुंचेंगे

17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री और भाजपाशासित प्रदेशाें के मुख्यमंत्री और हजारों भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग शपथग्रहण समारोह में भाग लेंगे।

https://vartahr.com/haryana-legislat…fore-swearing-in/ ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *