• Tue. Oct 14th, 2025

Haryana crime news : बदमाशों ने कैथल में डॉक्टर को मारी गोली, यमुनानगर में मॉल के बाहर दो राउंड फायरिंग

Haryana crime news

  • कैथल के सेक्टर 21 में सैर करते समय स्कूटी सवार ने डॉ. प्रतीक पर किया फायर
  • दो राउंड फायरिंग की, डॉक्टर के पेट के आरपार निकली गोली, हालत गंभीर
  •  यमुनानगर में बरनाला मॉल एसपी आवास से 100 मीटर दूर, यहां रहती है खासी भीड़

crime news: रविवार को कैथल व यमुनानगर में बदमाशों ने वारदात को अंजाम देकर एक बार फिर अपनी उपस्थिति का मजबूत अहसास करवाया। स्कूटी सवार बदमाश ने कैथल के सेक्टर 21 में सैर कर रहे सेक्टर 19 निवासी डॉक्टर प्रतीक को गोली मार दी। गोली डॉक्टर के पेट के आरपार निकली। यमुनानगर में बाइक सवार दो बदमाशों ने एसपी आवास के पास बने बरनाल मॉल के बाहर दो राउंड फायरिंग की। यहां अक्सर लोगों की अच्छी खासी भीड़ रहती है। स्कूटी सवार बदमाश ने रविवार को सैर कर डॉक्टर का गोली मार दी। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। इस घटना एक एक बार प्रदेश में बदमाशों के बढ़ते खौफ को उजागर कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगालकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। सेक्टर-19 निवासी डॉ. प्रतीक रविवार देर शाम सेक्टर-21 में सैर करने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान स्कूटी पर सवार होकर आए एक बदमाश ने डॉक्टर को गोली मार दी। गोली डॉक्टर के पेट से आर-पार हो गई तथा उन्हें घायल अवस्था में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया। इस घटना से शहर में एक बार फिर बदमाशों का खौफ देखने को मिला।

शाहबाद में नौकरी करता है डॉ. प्रीतक

जानकारी के अनुसार सेक्टर 19 निवासी प्रतीक शाहबाद के आदेश अस्पताल में नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर प्रतीक को गोली पैसे के लेनदेन के चलती मारी गई है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। गोली क्यों व किसने मारी फिलहाल यह रहस्य बना हुआ है।

विपक्ष भी उठाता रहा है सवाल

प्रदेश में फिरौती, रंगदारी, हत्या की बढ़ती घटनाओं को लेकर विपक्ष अक्सर प्रदेश सरकार व पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता रहा है। डॉक्टर पर हुई फायरिंग ने एक बार फिर विपक्ष को सरकार पर हमला बोलने का मौका दे दिया है।

एसपी आवास की 100 मीटर दूरी पर फायरिंग

यमुनानगर। रविवार रात दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और मॉडल टाउन के बरनाल शॉपिंग मॉल के बाहर फायरिंग कर फरार हो गए। खास बात यह है कि मॉल एसपी आवास से महज 100 मीटर की दूरी पर है। शहर के सबसे पॉश इलाके में बने मॉल में अक्सर लोगों की भीड़ रहती है। पुलिस ने मॉल के आसपास की 10 दुकानें बंद करवा दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस को मौके पर एक खोल बरामद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *