• Fri. Feb 7th, 2025

Haryana : सीएम सैनी ने यमुना का पवित्र जल ग्रहण किया बोले, भय पैदा कर रहे केजरीवाल माफी मांगें

सीएम सैनी ने वीडियाे जारी कर कहा, हरियाणा की सीमा पर बेहिचक और बेझिझक पवित्र जल का आमचन किया।सीएम सैनी ने वीडियाे जारी कर कहा, हरियाणा की सीमा पर बेहिचक और बेझिझक पवित्र जल का आमचन किया।

Haryana

  • दिल्ली के पूर्व सीएम ने यमुना के जल को जहरीला बताया था
  • सैनी ने वीडियाे जारी कर कहा, हरियाणा की सीमा पर बेहिचक और बेझिझक पवित्र जल का आमचन किया
  • दुर्भाग्यपूर्ण बयान के लिए अरविंद केजरीवाल हरियाणा और दिल्ली के लोगों से मांगे माफी
  • सैनी ने अधिकारियों के साथ किया दहिसरा गांव के पास चार नंबर पॉइंट पर बने यमुना के घाट का दौरा
  • केंद्र से यमुना की सफाई के नाम पर मिले साढ़े आठ हजार करोड़ का केजरी के पास हिसाब नहीं

Haryana : नई दिल्ली। यमुना के जिस पानी को अरविंद केजरीवाल ने जहरीला बताया, उसे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पीकर दिखाया और इसका वीडियो जारी करते हुए कहा- ‘हरियाणा की सीमा पर बेहिचक और बेझिझक पवित्र यमुना के जल का आचमन किया।’ सीएम सैनी ने हरियाणा बॉर्डर पर दहिसरा गांव के पास यमुना नदी के चार नंबर प्वाइंट का दौरा किया और यमुना की पूजा-अर्चना की। उधर, अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा-नायब सैनी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया और फिर वही पानी वापस यमुना में थूक दिया। वहीं दूसरी तरफ, हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने कहा, दिल्ली में सप्लाई किए जाने वाले पानी को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर सरकार ने कड़ा संज्ञान लिया है। आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केजरीवाल के खिलाफ सोनीपत की कोर्ट में केस दायर किया है। इसके बाद सोनीपत कोर्ट ने केजरीवाल को नोटिस भेजा है। सिंचाई विभाग के अधिकारी ने सोनीपत सीजेएम नेहा गोयल की कोर्ट में शिकायत दायर की थी। इस पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए नोटिस तो भेजा ही साथ ही मामला भी दर्ज किया गया है। मामले की अगली सुनवाई अब 17 फरवरी को होगी।

केजरीवाल का बयान दुर्भाग्यपूर्ण

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए लोगों में भय पैदा करने का जो बयान दिया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस प्रकार के बयान देकर द्वेष मत पैदा कीजिए। अरविंद केजरीवाल को इस बयान के लिए दिल्ली और हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

सैनी ने आप नेता को घेरा

सैनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया है कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने यमुना में जहर मिलाकर भेजा है, जबकि वाटर अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा पानी के जो सैंपल लिए गए हैं, उसमें कहीं भी जहरीले पदार्थ नहीं मिले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल झूठ की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने 10 साल पहले दिल्ली के लोगों से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया।

ऐसी है पानी की रिपोर्ट

हरियाणा से दिल्ली में पानी के प्रवेश स्थल दहिसरा गांव के पास यमुना नदी के पॉइंट नंबर चार से 28 जनवरी की अमोनिया नाइट्रोजन रिपोर्ट के अनुसार बीडीएल (डीएल=0.5) बीडीएल (डीएल-0.5) तथा 16 जनवरी 2025 में यह मात्रा बीडीएल (डीएल=0.5) रही है। इससे पहले 17 दिसंबर 2024 को बीडीएल (डीएल=0.5) तथा 26 नवंबर 2024 को बीडीएल (डीएल=0.5) कम रहा है।

https://vartahr.com/haryana-cm-saini…is-creating-fear/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *