• Wed. Jul 30th, 2025

Haryana :  जबरदस्त हीटवेव के बीच फिर एक डिग्री बढ़ा पारा, रात के तापमान में आने लगा उछाल

Byadmin

May 20, 2025

Haryana

  • -इस सप्ताह बढ़ेगा हीटवेव का प्रकोप, भीषण गर्मी कर रही परेशान
  • आठ दिन से जिले का तापमान 40 डिग्री के पार चल रहा 
  • -भारी गर्मी व हीटवेव से लोगों को राहत नहीं मिल रही

Haryana : रेवाड़ी। पिछले आठ दिन से जिले का तापमान 40 डिग्री के पार चल रहा है। भारी गर्मी व हीटवेव से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। दूसरी ओर रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों की रातों की नींद भी हराम होने लगी है। इस सप्ताह गर्मी के प्रकोप में कमी आने की कोई उम्मीद नहीं है। तापमान सप्ताह के अंत तक 47 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिसके बाद हीटवेव लोगों को अस्पताल पहुंचाने का काम भी कर सकती हैं। भारी गर्मी के बीच आसमान में आंशिक बादल छाने का क्रम भी लगातार चल रहा है। मंगलवार को दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहे। सुबह 8 बजे के बाद मौसम साफ होते ही गर्मी एक बार फिर चरम पर आ गई। अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ फिर से 45 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 25.5 डिग्री पर पहुंच गया। गत वर्ष भी 20 मई को दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस था, जबकि न्यूनतम तापमान इस वर्ष की अपेक्षा 3.5 डिग्री ज्यादा 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अब रात के समय भी भारी गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। दिन के समय बाजार सूने नजर आते हैं। सड़कों पर ट्रैफिक कम हो जाता है। गांवों में भी लोेग लू के प्रकोप से बचने के लिए दोपहर के समय घरों से बाहर नहीं निकल रहे। मौसम विभाग के अनुसार हीटवेव अभी कुछ दिन और परेशान कर सकती है। सप्ताह के अंत तक दिन का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस व रात का तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है।

तेजी से बढ़ रही बिजली की डिमांड

भारी गर्मी के कारण बिजली की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। दिन व रात के समय पावर कट भी परेशान करने लगे है। बिजली निगम ने पावर हाउस पर लगे ट्रांसफार्मरों को कूलर से ठंडा करना शुरू कर दिया है। रात का तापमान बढ़ने के बाद बिजली की मांग इस बार 150 लाख यूनिट तक पहुंच सकती है। जल्द ही कृषि क्षेत्र में भी बिजली की मांग बढ़नी शुरू हो जाएगी। शहर में पेय पदार्थो की भी डिमांड काफी बढ़ गई है। नारियल पानी व जूस की दुकानों पर काफी भीड़ नजर आ रही है।

https://vartahr.com/haryana-amid-int…e-begins-to-rise

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *