• Wed. Jan 7th, 2026

Gurugram : गुरुग्राम बना भारत की आर्थिक प्रगति का इंजन : नायब सैनी

Gurugram

  • -सीएम ने कहा, यहां 250 से अधिक फॉच्र्यून कंपनियां
  • -गुरुग्राम स्टार्टअप का इको सिस्टम बन रहा है

गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुग्राम केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि भारत की आर्थिक प्रगति का इंजन बन चुका है। उन्होंने कहा कि हरियाणा आज विकास के पथ पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, जो केंद्र मेंं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में राज्य सरकार की ‘डबल इंजन’ सरकार की मजबूत नेतृत्व क्षमता का परिणाम है। मुख्यमंत्री मंगलवार को गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा द्वारा आयोजित विकसित गुरुग्राम महारैली को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि यहां 250 से अधिक फॉच्र्यून कंपनियां उपस्थित हैं। गुरुग्राम स्टार्टअप का इको सिस्टम बन रहा है। यह इस बात का प्रमाण है कि यदि सही नीति और नीयत से काम किया जाए तो हम क्या नहीं हासिल कर सकते। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ी तान्या भारद्वाज को भी सम्मानित किया गया।

Gurugram

13.64 लाख रुपये की छह परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 113.64 लाख रुपये की छह परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। इनमें 72.96 लाख के दो कार्यों के उद्घाटन व 40.68 लाख रुपये के शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रैली उस संकल्प का प्रतिबिंध है, जो हमने गुरुग्राम को विश्व के सर्वश्रेष्ठ शहरों की श्रेणी में खड़ा करने का हमारी सरकार ने लिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जो समस्याएं हैं, उनका तेज गति से समाधान होगा। उन्होंने कहा कि जब हम गुरुग्राम का नाम लेते हैं तो दुनिया के नक्शे पर एक नया महानगर उभरता हमारी आंखों के सामने नजर आता है। यह वह शहर है जहां गुरु द्रोणाचार्य की शिक्षा व आधुनिक तकनीक का मेल होता है। यहां आईटी, बीपीओ, स्टार्टअप, ऑटोमोबाइल की कंपनियों से शहर विकास में आगे बढ़ रहा है।

यहां 19 से अधिक यूनिकॉर्न स्थापित

यहां 19 से अधिक यूनिकॉर्न स्थापित हैं। देशभर से लोग गुरुग्राम में आते हैं। उन्होंने कहा कि जिस शहर की पहचान कभी छोटे से शहर के रूप में थी, आज यह गुरुग्राम पूरी दुनिया में जाना जाता है। आज मिलेनियम सिटी के रूप में गुरुग्राम खड़ा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच का परिणाम है। डबल इंजन की सरकार की ताकत का कमाल है कि आज हरियाणा तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमने वर्ष 2014 से लेकर अब तक गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र में करीब दो हजार करोड़ के विकास कार्य कराए हैं। अगर कांग्रेस का 10 साल का शासन देखें तो कुछ नजर नहीं आता। कांग्रेस के शासन में यहां मात्र 724 करोड़ रुपये खर्च किए गए। भाजपा सरकार ने गुरुग्राम विधानसभा में 2000 करोड़ खर्च किए।

163 वादों पर कार्य प्रगति पर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य पूरे हरियाणा का संतुलित और समावेशी विकास सुनिश्चित करना है, चाहे वह शहर हो या गांव, और इसी संकल्प के साथ सरकार पूरी प्रतिबद्धता से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जो वायदे करती है, उन्हें धरातल पर उतारती है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के संकल्प-पत्र में किए गए 217 वादों में से 54 वादे मात्र एक वर्ष में पूरे कर दिए गए हैं, जबकि 163 वादों पर कार्य प्रगति पर है। यह सरकार जनता की अपनी सरकार है।सरकार का संकल्प ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *