• Thu. Jan 22nd, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Geeta Jayanti : लाखों लोग अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में करेंगे भागीदारी : सीएम

गीता जयंती समारोह का निमंत्रण पत्र लॉन्च किया गया।गीता जयंती समारोह का निमंत्रण पत्र लॉन्च किया गया।

Geeta Jayanti

  • -2016 से लगातार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का अयोजन
  • -2019 में मॉरीशस व लंदन में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का कार्यक्रम हुआ था
  • -सितम्बर 2022 में कनाडा, अप्रैल 2023 में आस्ट्रेलिया, वर्ष 2024 में श्रीलंका और इंग्लैंड में गीता महोत्सव मनाया गया

Geeta Jayanti : चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2016 से लगातार विगत 8 वर्षों से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को अपार सफलता और लोकप्रियता मिली है। लाखों लोग देश विदेश से इस अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में भाग लेने के लिए पहुंचते हैं, जो हमारे लिए गर्व की बात है। पिछले वर्ष लगभग 45 से 50 लाख लोगों ने गीता महोत्सव में हिस्सेदारी की थी। इस बार भी लाखों लोगों के यहां पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पहली बार वर्ष 2019 में मॉरीशस व लंदन में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का कार्यक्रम हुआ था। उसके बाद सितम्बर 2022 में कनाडा, अप्रैल 2023 में आस्ट्रेलिया, वर्ष 2024 में श्रीलंका और इंग्लैंड में गीता महोत्सव मनाया गया। नायब सिंह सैनी ने कहा कि धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र 48 कोस की परिधि में फैला हुआ है। इस सत्र में 182 महाभारत कालीन तीर्थ हैं। उन्होंने कहा कि महाभारत युद्ध के दौरान कुरुक्षेत्र में मोह ग्रस्त अर्जुन को भगवान श्रीकृष्ण जी ने पवित्र गीता का उपदेश दिया था, जो संपूर्ण मानव जाति के लिए भी था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पवित्र गीता का संदेश हर घर के साथ पूरी दुनिया में पहुंचे। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने वर्ष 2016 से गीता महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।

5 दिसंबर को ब्रह्म सरोवर पर शुभारंभ

कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक ब्रह्म सरोवर के पावन तट पर हर दिन भव्य गीता महाआरती का आयोजन होगा। 28 नवंबर से 11 दिसंबर तक 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि के तीर्थों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 5 दिसंबर को ब्रह्मसरोवर पर गीता यज्ञ एवं पूजन से इस महोत्सव का विधिवत शुभारम्भ होगा। इसी दिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीन-दिवसीय ‘अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी’ का आयोजन होगा। 9 दिसंबर को महोत्सव के दौरान पुरुषोत्तमपुरा बाग में संत सम्मेलन का आयोजन होगा। 10 दिसंबर को ब्रह्म सरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में अखिल भारतीय देवस्थानम सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। इसी तरह से गीता जयंती के दिन 11 दिसंबर को ज्योतिसर तीर्थ पर गीता यज्ञ एवं भागवत कथा का आयोजन होगा।

https://vartahr.com/geeta-jayanti-la…gita-mahotsav-cm/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *