• Thu. Jan 22nd, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

BJP : जजपा में मंत्री रहे देवेंद्र बबली भाजपा में शामिल

देवेन्द्र बबली सोमवार को नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए।देवेन्द्र बबली सोमवार को नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए।

BJP

  • संजय कबलाना और सुनील सांगवान ने भी थामा कमल
  • अब टोहना से भाजपा टिकट पाने की जुगत में जुटे बबली
  • सांगवान भी दादरी से मांग सकते हैं टिकट

BJP : नई दिल्ली। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के कोटे से हरियाणा सरकार में मंत्री रहे देवेन्द्र बबली सोमवार को नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर जजपा के झज्जर के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कबलाना और पूर्व जेल अधीक्षक सुनील सांगवान ने भी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, हरियाणा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवाई। इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ भी मौजूद रहे। देवेन्द्र पिछले कई दिनों से कांग्रेस से टिकट पाने के लिए भागदौड़ कर रहे थे। लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने कांग्रेस का समर्थन किया था। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने बबली को टिकट देने से साफ इनकार कर दिया था इसके बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया। अब बबली टोहना से भाजपा टिकट पाने की कोशिश में हैं।

पूर्व मंत्री के बेटे हैं सुनील

सुनील सांगवान पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के बेटे हैं। उन्होंने सरकारी सेवा से वीआरएस लिया है। चर्चा है कि वे दादरी सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने कहा कि आज भाजपा का सदस्यता दिवस का शुभारंभ हो रहा है। ऐसे मौके पर पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, संजय कबलाना और सुनील सांगवान अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए इन सभी का पार्टी में स्वागत है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा के पक्ष में हवा चल रही है।

तीसरी बार जीतेगी भाजपा

हरियाणा विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा, जिस विश्वास के साथ देवेंद्र बबली, सुनील सांगवान और संजय कबलाना ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। निश्चित ही हमारी पार्टी आगामी चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार विजयी होगी।

बड़ौली ने भी किया स्वागत

हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भी भाजपा में शामिल हुए तीनों नेताओं का स्वागत किया। जननायक जनता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से हरियाणा को और आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा के साथ मिलकर काम करने का सौभाग्य मिला है। हम सब मिलकर तीसरी बार हरियाणा में जनता के आशीर्वाद से भाजपा की सरकार बनाएंगे।

https://vartahr.com/former-jjp-minis…-babli-joins-bjp/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *