• Thu. Jan 22nd, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

farmer news : एक जुलाई से कृषि नलकूपों पर स्वेच्छा से लोड बढ़ाने के लिए किया जा सकेगा आवेदन

farmer newsहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक हुई।
farmer news 
हरियाणा मंत्रिमण्डल की बैठक में लिया गया फैसला
farmer news : चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने किसान हित में बड़ा फैसला लेते हुए किसानों के लिए कृषि नलकूपों का लोड स्वेच्छा से बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब इच्छुक किसान अपने नलकूलों का लोड बढ़ाने के लिए पहली जुलाई से 15 जुलाई, 2024 तक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
नायब सिंह यहां मंत्रिमण्डल की बैठक के बाद पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बैठक में लिए गये महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दे रहे थे।
इसके अलावा, जिन किसानों को कृषि नलकूपों को पुनः बोर करना पड़ता हैं, ऐसे शिफ्ट किए जाने वाले नलकूपों के लिए सौर उर्जा की शर्त लागू नहीं होगी। इस प्रकार के नलकूलों को पहले के कनैक्शन पर ही बिजली आपूर्ति की अनुमति होगी।
हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएंगे 
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हरियाणा दौरे के बारे पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह पंचकूला में पार्टी की विस्तारित कार्यकारिणी को सम्बोधित करने आ रहे हैं और हमें उनका मार्गदर्शन मिलेगा। हरियाणा प्रभारी, केन्द्रीय मंत्री व सांसद धर्मेन्द्र प्रधान व त्रिपुरा के पूर्व सीएम व सांसद श्री विपल्ब देव भी आ रहे हैं और हरियाणा में पार्टी के विजय रथ को और गति से बढ़ाने का कार्य करेंगे। आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए जन-जन की भावना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व व सानिध्य में तीसरी बार हमारी सरकार बने।
20,000 शिकायतें आई
समाधान शिविरों के बारे पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि समाधान शिविरों में अब तक लगभग 20,000 शिकायतें आई, जिनमें से लगभग 6000 का मौके पर ही समाधान किया जा चुका है और शेष बची शिकायतों का भी जल्द ही समाधान किया जाएगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए के सभी घटक आज भी एक साथ ही हैं। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा अपने सहयोगी दलों को पूरा मान-सम्मान दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *