• Thu. Jan 16th, 2025

Education news  : अगले साल से दसवीं कक्षा के बच्चों को देने होंगे 16 पेपर

Education newsEducation news : शैक्षणिक सत्र 2025-26 से लागू हो जाएगा नया नियम।

Education news

  • शैक्षणिक सत्र 2025-26 से लागू हो जाएगा नया नियम
  • सीबीएसई ने नए पाठयक्रम को दो भागों में बांटा
  •  हर भाग से विद्यार्थी को करना होगा दो विषयों का चयन

 

Education news  : नई शिक्षा नति लागू होने के साथ ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। नए पाठ्यक्रम के अनुसार कक्षा दसवीं के लिए विषय चयन के 8 भाग बनाए हैं। विद्यार्थी को हर भाग में से दो विषय का चयन करना होगा। कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को अब 8 बजाय 16 विषय के पेपर देने होंगे। जिन स्कूलों को शिक्षकों का अभाव है वहां विद्यार्थियों को अब परेशानी उठानी पड़ सकती हैं। नए पाठ्यक्रम के अनुसार अब विद्यार्थी को प्रति संयोजक भाग में से किन्हीं दो विषयों का चयन करना होगा। विद्यार्थियों को प्रति संयोजक में से चयनित किए गए विषयों के कुल 16 पेपर देने होंगे। 10वीं के नए पाठ्यक्रम में सीबीएसई को अनेक परेशानी उठानी पड़ सकती हैं, क्योंकि संयोजक के हिसाब से जितने विषय शामिल किए है उतना शिक्षक रखने पर कई स्कूलों का बजट बिगड़ सकता हैं। ऐसे में कई स्कूलों के शिक्षकों के अभाव में विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो सकती हैं।

आठ संयोजक भाग और शामिल विषय

-लैंग्वेज: लैंग्वेज नेटिव टू इंडिया अनिवार्य, अन्य भाषा अनिवार्य, मॉडर्न इंडिया लैंग्वेजज।

-आर्ट एजुकेशन: इंडियन क्लासिक म्यूजिक फॉक म्यूजिक, कंटम्परेरी म्यूजिक, थियेटर पियूपिट्राई, सक्युअलचर, फाइन आर्ट्स, फॉक पेंटिंग, ग्रेफिक्स डिजाइन, मॉशल पिक्चरर्स, फोटोग्राफी, टैक्सटाइल डिजाइनिंग।

-फिजिकल एजुकेशन एंड वेल विंग: योगा एंड लाइफ स्टाईल, स्पोटर्स एंड न्यूट्रीशियन, फिजिकल एजुकेशन फॉर स्टूडेंट विद डिस्विलटिस, बॉयो मैकेनिक एंड स्पोटर्स।

-वोकेशनल एजुकेशन: एग्रीकल्चर क्रिअल प्रोडेक्शन, एग्रीकल्चर सीड्स प्रोडेक्शन, एग्रीकल्चर गार्डनिंग, ऑटोमोबाईल सर्विसिंग, मैकेनिंग इलेक्ट्रोनिक्स, कम्यूनिटी हेल्थ, अकाउंटिंग सर्विस डाटा एंट्री एंड मैनेजमेंट, बैकिंग सर्विस, रिटेल सर्विस व टैक्सटाइल एंड गारमेंट्स।

-सोशल साइंस: इतिहास, भूगोलशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान, मनोचिकित्सा, मनोचिकित्सा एवं दिमागी स्वास्थ्य, इकोनॉमिक डेवलमेंट, सामाजिक विज्ञान, फिलोस्पी, पुरातत्वशास्त्र व पुरातत्व विभाग।

-इंटरडिसिपलिनरी एरिया: बिजनेस स्टडी, अकाउंटिंग, जलवायु परिवर्तन, जर्नालिज्म, इंडियन नॉलेज सिस्टम, विधिशास्त्र।

-गणित एंड कंप्यूटेशन थिकिंग: गणित, कप्यूटर, बिजनेस गणित, एंडवास गणित एवं साख्यिकी।

-साइंस: फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी, भूमि विज्ञान, एस्ट्रोनॉमी, मॉर्डन फिजिक्स।

https://vartahr.com/education-news/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *