• Mon. Oct 13th, 2025

Doctors Team : डीएमए ने घोषित की हरियाणा की कार्यकारिणी, डॉॅ अनूप प्रदेश अध्यक्ष और डाॅ दहिया उपाध्यक्ष बने

Doctors Team

  • चिकित्सा सुधार और डॉक्टरों की सुरक्षा को दी जाएगी प्राथमिकता
  • नई टीम में अनुभवी विशेषज्ञ और युवा चिकित्सक शामिल किए
  • डॉ. विवेक दहिया प्रदेश उपाध्यक्ष और डॉ सुमित व डॉ दीपक राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त
  • कुलवंत व्यास स्टेट आरटीआई सेल हेड और डॉ. विनोद व्यास सामाजिक कल्याण सचिव बने
  • डाॅ. अमित व्यास बोले, डॉक्‍टर्स की गरिमा, सुरक्षा और कल्‍याण की रक्षा पूरे समाज के हित में

नई दिल्ली। डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए इंडिया) ने वर्ष 2025-26 के कार्यकाल के लिए हरियाणा एवं चंडीगढ़ टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी। यह घोषणा डीएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अमित व्यास की स्वीकृति और गवर्निंग काउंसिल के विचार विमर्श के बाद ये नियुक्ति की गई है। नई टीम में अनुभवी विशेषज्ञों के साथ ही समर्पित युवा चिकित्सकों को शामिल किया है। डॉ. अनूप को हरियाणा प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। डॉ. विवेक दहिया को प्रदेश उपाध्यक्ष और डॉ सुमित बिश्नोई एवं डॉ दीपक यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। डॉ रोहित सांगवान, डॉ हिमानी शर्मा, डॉ अलीशा पांचाल एवं डॉ हर्षित व्यास को राज्य संयुक्त सचिव का पद मिला है। प्रदेश प्रवक्ता पद पर डॉ ज़ैद खान और डॉ हीरेन बुद्धिराजा की नियुक्ति हुई है। प्रदेश संयोजक डॉ परमानंद रहेंगे। साथ ही डॉ दीपक शर्मा(कालका) एवं डॉ अंकित राणा(यूरोलॉजिस्ट) को राज्य फैकल्टी, कुलवंत व्यास (स्टेट आरटीआई सेल हेड), एडवोकेट विजेंद्र(लीगल एडवाइजर), के नामों का ऐलान किया गया है।

इन्हें भी मिली नियुक्ति

-डॉ चेतन जैन, डॉ चिराग़, डॉ कुलदीप सांवरिया, डॉ सुधीर श्योराण और डॉ हितेश दहिया को जेआर सचिव बनाया।
-डॉ वैभव रोहिला, डॉ अर्जुन, डॉ यशवर्धन को एंटी-रैगिंग सचिव बनाया गया है।
-मेंटल हेल्थ सचिव का दायित्व डॉ प्रिंस गुप्ता, डॉ मंगल एवं डॉ विक्रांत खटकड़ को मिला।
-इंटर्न्स सचिव डॉ सृष्टि, डॉ सचिन मलिक एवं डॉ दिव्यांश रहेंगे। डॉ कुनैन, डॉ निकिता मलिक, डॉ अर्पण को ऐकडेमिक सेल का दायित्व।
-एफएमजी सचिव पद पर डॉ दीपाली, डॉ गौरव खत्री एवं डॉ वसीम की नियुक्ति हुई है।
-पीआर सेल को डॉ रितीश एवं डॉ शुभम सांगवान संभालेंगे।
-महिला प्रकोष्ठ सचिव डॉ महक दहिया, डॉ मनिका शर्मा, डॉ सोनिया ढाँढ़ा एवं डॉ चित्रांशी रहेंगे।
-स्टूडेंट विंग सचिव पद पर वंशज, सन्नी, शीनम, हिमांशु, पारस, आयुष पारीक, मोहित खर्ब, योगेश, तन्मय, दीपक, आरती, अनुष्का, दमनप्रीत को नियुक्त किया है।
-डॉ साहिल सैनी, डॉ सचिन कंबोज एवं मुस्कान गौतम को डेंटल सचिव बनाया है।
-सोशल मीडिया टीम में डॉ अमीषा मिश्रा, डॉ अंशिका गुप्ता, डॉ वृंदा लाठर, आलिया, नायशा और दीक्षा शामिल।
-सामाजिक कल्याण सचिव डॉ. विनोद व्यास रहेंगे। विशेष कार्य समिति में प्रतिभा, निशा, अनिशा, प्रिया शामिल।

राष्‍ट्रीय प्रमुख एवं अध्‍यक्ष डॉ. अमित का संदेश

राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष डॉ अमित व्यास ने कहा कि नई टीम चिकित्‍सा शिक्षा में व्यापक और सार्थक सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है।डॉक्‍टर्स की गरिमा, सुरक्षा और कल्‍याण की रक्षा करना केवल डॉक्‍टर्स के हित में ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के हित में है। हमारा संकल्‍प है कि हर नागरिक को सुरक्षित, सुलभ और गुणवत्‍तापूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि देश का स्वास्थ्य तंत्र और अधिक मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *