• Mon. Mar 9th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

DOCTOR DAY : यूडीएफ संगठन ने डॉक्टर्स दिवस, एक जुलाई पर ‘वर्क टू रूल’ का आह्वान किया*

DOCTOR DAY

मरीजो की देखभाल से समझौता किए बगैर मनायें डॉक्टर्स डे :डॉ व्यास

DOCTOR DAY : नई दिल्ली। यूडीएफ संगठन ने 1 जुलाई को डॉक्टर्स दिवस पर ‘वर्क टू रूल’ का आह्वान किया है। यूडीएफ ने सभी एमबीबीएस और पीजी मेडिकल स्टूडेंट्स से अनुरोध किया है कि मरीजों की देखभाल से कोई समझौता किए बगैर यह दिवस मनाएं।

यूडीएफ के चेयरपर्सन व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लक्ष्य मित्तल के अनुसार इस पहल का उद्देश्य स्थापित नियमों के पालन को बढ़ावा देना है। साथ ही, जीवन और काम के बीच स्वस्थ तालमेल स्थापित करना है।

यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (यूडीएफ) हरियाणा अध्यक्ष डॉ अमित व्यास ने मेडिकल शिक्षा में नियमों के समुचित अनुपालन पर जोर दिया है। इसमें शामिल हैं-

-रैगिंग विरोधी नियमों को सख्ती से लागू करना,
-हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स की सुरक्षा सुनिश्चित करना,
-समय पर समुचित स्टाइपेंड का भुगतान करना,
-1992 के ड्यूटी घंटे संबंधित नियमों का कार्यान्वयन

यूडीएफ ने मेडिकल छात्रों के लिए सीखने और काम का निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने पर जोर दिया है। खासकर हाल के दिनों में मेडिकल स्टूडेंट्स के मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताजनक मामले सामने आने के बाद नियमानुसार काम का महत्व बढ़ गया है।

यूडीएफ हरियाणा उपाध्यक्ष डॉ शुभ प्रताप सोलंकी ने कहा-
हम मेडिकल स्टूडेंट्स देश के जिम्मेदार और कानून का पालन करने वाले आदर्श नागरिक का फर्ज निभाना चाहते हैं। इसलिये अधिकारियों से आग्रह है कि वे नियमानुसार काम करते हुए इसमें सहयोग करें। मेडिकल स्टूडेंट्स की परेशानियों और जरूरतों को समझते हुए सीखने का स्वस्थ वातावरण बनाने की दिशा में काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *