• Wed. Mar 4th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Congress : दीपिका यादव हरियाणा महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नियुक्त

दीपिका यादव।दीपिका यादव।

Congress

  • -गांव टींट निवासी दीपिका 11 साल कंप्यूटर लेक्चरर रही
  • -नौकरी करने के बाद समाजसेवा और राजनीति में कांग्रेस से जुड़ीं

Congress : रेवाड़ी। अहीरवाल के युवा कांग्रेसी नेता लवली यादव की पत्नी दीपिका यादव को कांग्रेस पार्टी ने अहम जिम्मेदारी देते हुए हरियाणा महिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। गांव टींट निवासी दीपिका 11 साल कंप्यूटर लेक्चरर की नौकरी करने के बाद समाजसेवा और राजनीति में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़ी। दीपिका ने कहा कि वह अपनी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी। उन्होंने उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के लिए सोनिया गांधी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, चौधरी उदयभान, सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा व पूर्व विधायक राव दानसिंह का आभार व्यक्त किया है।

https://vartahr.com/congress-appoint…-mahila-congress/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *