• Sat. Nov 22nd, 2025

Alliances : अब देश के किसी राज्य में इंडी गठबंधन नहीं चलेगा : रामबिलास शर्मा

Byadmin

Nov 22, 2025 #Alliances, #indanews

Alliances

  • अब भी उम्र आड़े नहीं, फ़ाइटिंग के लिए फिट हूँ : रामबिलास शर्मा
  • राहुल गांधी कांग्रेस का समापन करके जाएगा : रामबिलास शर्मा

भिवानी पहुंचने पर भाजपाइयों एवं हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड ने किया पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो रामबिलास शर्मा का फूल मालाओ एवं पुष्प गुछ भेंट कर स्वागत

भिवानी

भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और वह दिन दूर नही है जब हम पहले स्थान पर होंगे। उक्त शब्द पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो रामबिलास शर्मा ने आज यहां कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कहे | हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड के राज्य अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा एक सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे | भिवानी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड ने उनका फूल मालाओ एवं पुष्प गुछ भेंट कर स्वागत किया | उन्होंने कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल ने पूरे भारत को एकसुत्र में पिरोने का काम किया था, उसी के अनुरूप हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, अब यह सपना समुचे भारतियों का बन चुका है। विकसित राष्ट्र बनाने में सबसे ज्यादा भूमिका हमारे युवाओं की रहेगी। रामबिलास शर्मा ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सशक्त है जिन्होंने अपनी ताकत के बल पर हिंदुस्तान को एक अलग रूप देने का काम किया है। पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने बिहार में प्रचंड जीत पर बिहार की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि पूरा देश भारतीय जनता पार्टी की नितियों से खुश है।अब पश्चिम बंगाल हो या यूपी, देश के किसी राज्य में इंडी गठबंधन नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस का समापन करके जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के पुर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा, राज्य सचिव हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड, नवीन जय हिंद, हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड से अशोक

कुमार, पवन कुमार,

ढिल्लू देवसर अभिलाष जांगड़ा पवन जांगड़ा, समाजसेवी अशोक भरद्वाज किसान मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक तिगड़ी, भूपेंद्र तिगड़ी , एडवोकेट संदीप यादव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *