• Wed. Oct 22nd, 2025

Festival :  भैया दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते का उत्सव : डा. अर्चना गुप्ता

Festival

  • -भाजपा प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने सीएम नायब सैनी को तिलक लगाकर मनाया भैया दूज का पर्व
  • -मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा की महिलाओं को लाड़ो लक्ष्मी योजना का नायाब तोहफा दिया
  • -यह त्योहार परिवार को एक साथ लाता है, भारतीय संस्कृति और मूल्यों को दर्शाता है

चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को तिलक लगाकर भैया दूज का पर्व मनाया। इस मौके पर उन्होंने सीएम सैनी को मिठाई खिलाई और उनकी दीर्धायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। डा. अर्चना गुप्ता ने प्रदेशवासियों को भाई-दूज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भैया दूज का यह पर्व सौहार्द, स्नेह और संस्कार का सुंदर प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार परिवार को एक साथ लाता है, भारतीय संस्कृति और मूल्यों को दर्शाता है साथ ही भाई-बहन के रिश्ते को और गहरा बनाता है। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भारतीय पर्व संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो भाई-बहन के पवित्र बंधन और उसके मूल्यों को बनाए रखता है। भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि नायब सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अनेकों कदम उठाए हैं और योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं लगातार सशक्त हो रही है और सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार ने दीनदयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना का महिलाओं को ऐसा तोहफा दिया है जिससे महिलाएं और अधिक मजबूत होंगी।

लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत अब महिलाओं को 2100

लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत अब महिलाओं को 2100 रुपये मिलने लगेंगे जिससे महिलाएं आर्थिक तौर पर सशक्त होंगी। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के जन-जीवन में बदलाव लाने के लिए कई कल्याणकारी कार्य किए गए हैं। महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन वितरित किए गए। महिला सशक्तिकरण ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। भाजपा सरकार में महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता मिली है। महिला उद्यमिता को बढ़ावा दिया गया है। आज महिलाएं न केवल एविएशन, बल्कि विज्ञान, रक्षा, खेल और उद्यमिता जैसे हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

https://vartahr.com/festival-bhaiya-…dr-archana-gupta/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *