Haryana News
- -सुरक्षा और युवा नेतृत्व पर रहेगा जोर-राष्ट्रीय टीम में युवा और अनुभवी डॉक्टर शामिल
- -नई दिल्ली में किया ऐलान, जल्द राज्यस्तरीय कमेटी की होगी घोषणा
- -डॉ. भानु को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और डॉ. सोलंकी को महासचिव नियुक्त
- -राष्ट्रीय प्रवक्ता पद पर डॉ. सुमित और डॉ. इशिका मलिक की नियुक्ति
Haryana News : नई दिल्ली। डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए इंडिया) ने मौजूदा सत्र के लिए अपनी राष्ट्रीय कोर कमेटी की घोषणा की है। डॉक्टर्स और मेडिकल छात्रों के अधिकारो और कल्याण के लिए समर्पित डीएमए में कई नए चेहरे शामिल हैं। वर्ष 2025-26 में मेडिकल समुदाय की सुरक्षा और सम्मान पर खास जोर दिया जाएगा।नई टीम में अनुभवी विशेषज्ञों के साथ ही समर्पित युवा चिकित्सकों को शामिल किया गया है। डॉ. अमित व्यास को राष्ट्रीय प्रमुख एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। डॉ. भानु कुमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा डॉ. शुभ प्रताप सोलंकी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। डॉ कंचन दोचानिया, डॉ कमल सिंह, डॉ नवाज़िश हुसैन ख़ान एवं डॉ मुकेश कुमार को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव का पद मिला है। राष्ट्रीय प्रवक्ता पद पर डॉ. सुमित कुमार सुमन और डॉ. इशिका मलिक की नियुक्ति हुई है। राष्ट्रीय संयोजक डॉ मानसी पूनिया,डॉ प्रांशु श्रीवास्तव एवं डॉ चिराग़ गुप्ता रहेंगे।राष्ट्रीय वित्त सचिव का दायित्व डॉ बाहुल्य नागपाल को सौंपा गया है। साथ ही, डॉ शेख आमिर (फॉरेंसिक विभाग) एवं डॉ राहुल चावला (न्यूरोलॉजिस्ट) को राष्ट्रीय फैकल्टी, दीपक राठी (नेशनल आरटीआई सेल हेड),प्रसून सोलंकी एवं पीयूष कुमार(लीगल एडवाइजर), के नामो की घोषणा की गई है। डॉ उज्ज्वल राज,डॉ आदर्श त्रिपाठी,डॉ बासु गुप्ता और डॉ दिवजोत सिंह को जेआर सचिव बनाया गया है। डॉ विकास सहारन,डॉ विकास ढुल्ल और डॉ दिव्येश कुमार को एंटी-रैगिंग सचिव बनाया गया है। मेंटल हेल्थ सचिव का दायित्व डॉ अंशु कुमार एवं डॉ अमरजीत सिंह को मिला है।डॉ साक्षी बंसल और पावेल शर्मा को रिसर्च सेल का दायित्व दिया गया है।इंटर्न्स सचिव डॉ मित्ताली नागपुर,डॉ दीपेंद्र,डॉ नवीन रेढू,डॉ मोज़ अहमद,डॉ प्रीति सिंह रहेंगे। डॉ अभिनंदना टोकस,डॉ अश्वनी,डॉ दानिया,डॉ अक्षय चुग एवं डॉ खुशबू व्यास को ऐकडेमिक सेल का दायित्व दिया गया है। एफएमजी सचिव पद पर डॉ सौरभ यादव,डॉ प्रियंका पाल एवं डॉ काजल शर्मा की नियुक्ति हुई है।पीआर सेल को डॉ ईशा जेसवाल, डॉ यक्षिता एवं डॉ भरत शर्मा संभालेगे। महिला प्रकोष्ठ सचिव डॉ सागरिका रिठालिया,डॉ श्रुति सहारण,डॉ आस्था चौहान एवं डॉ प्रियांशु शर्मा रहेंगे।स्टूडेंट विंग सचिव पद पर बातुल फातिमा,एरिन दीक्षित और तरुण चौहान को नियुक्त किया गया है।डॉ अमित श्योकंद,डॉ अंजलि राणा,डॉ मारीशा,डॉ अनुष्ठा,डॉ मुस्कान सोनी एवं जगपति भारद्वाज को डेंटल सचिव बनाया गया है। सोशल मीडिया टीम में डॉ तोषी सिंह,डॉ सिमरन सांगवान,डॉ प्रज्ञा चौहान,डॉ तनीषा,डॉ आर्यन सिहान और शेख कैफ़ुद्दीन के नाम शामिल हैं। सामाजिक कल्याण सचिव डॉ विकास प्रताप सोलंकी,डॉ प्रांशु,डॉ विश्वा प्रकाश एवं डॉ निशांत रहेंगे।विशेष कार्य समिति में डॉ दिव्येश सिंह,डॉ सोनम यादव,डॉ मरहबा शेख एवं डॉ साहिल होंगे।
राष्ट्रीय प्रमुख एवं अध्यक्ष का संदेश
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अमित व्यास ने कहा कि नई टीम चिकित्सा शिक्षा में व्यापक और सार्थक सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने जोर देकर कहा कि डॉक्टर्स की गरिमा, सुरक्षा और कल्याण की रक्षा करना केवल डॉक्टर्स के हित में ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के हित में है। हमारा संकल्प है कि हर नागरिक को सुरक्षित, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि देश का स्वास्थ्य तंत्र और अधिक मजबूत हो सके।


