• Thu. Jan 22nd, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Whater : केजरीवाल के इशारे पर सत्ता का दुरुपयोग कर रहे पंजाब के मुख्यमंत्री मान : बड़ौली

Whater

  • -भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने भगवंत पर बोला करारा हमला
  • -पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को दी जन्मदिन की बधाई
  • -छौक्कर को लेकर बड़ौली ने कहा कि जो जैसा करेगा वैसा भरेगा

Whater : चंडीगढ़। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पंजाब को हरियाणा के हक का पानी तुरंत देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं और यह सब पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के इशारों पर हो रहा है। पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को लेकर बड़ौली ने कहा कि जो जैसा करेगा वैसा भरेगा। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को जन्म दिवस की बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं और हमें बहुत कुछ उनसे सीखने को मिलता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि पानी को लेकर हरियाणा में सर्वदलीय बैठक हुई है और सभी पार्टियां नायब सरकार के साथ हैं। पंजाब के नेता पानी को लेकर जो बयानबाजी कर रहे हैं वह गलत है। भाईचारा और सदभावना बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पानी पर हिमाचल, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा का हक है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब सरकार को चाहिए कि एसवाईएल नहर बनाने में जो अड़चने हैं उन्हें दूर करें। उन्होंने कहा कि पानी की कोई कमी नहीं है, पानी पूरी मात्रा में है, पंजाब सरकार राजनीति करके लोगों को भ्रमित कर रही है।

आप राजनीति कर रही

पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हमारी गुरुओं की परम्परा रही है। सनातन धर्म में खुद प्यासा रहकर भी दूसरों को पानी पिलाने की संस्कृति है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव में भी यमुना के पानी को लेकर राजनीति की थी, दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को सबक सिखाया और भाजपा की सरकार बनाई। पूर्व विधायक धर्म सिंह छोक्कर की गिरफ्तारी को लेकर मोहन लाल कौशिक ने कहा जो जैसा करेगा वैसा ही भरेगा। आरोप लगाना कांग्रेस की रीति नीति में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस मामले में ईडी की जांच चल रही है। गबन किया है तो जांच का सामना करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *