• Sun. Mar 8th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Whater : भाखड़ा बोर्ड का हाईकोर्ट में जवाब, पंजाब पुलिस ने डैम पर कब्जा किया

Whater

  • जवानों ने डैम की सभी कंट्रोल यूनिट अपने हाथ में ले लिया
  • हाईकोर्ट ने केंद्र, हरियाणा, पंजाब और बीबीएमबी से जवाब तलब किया
  • हरियाणा के एडवोकेट जनरल ने कहा, हमारे 200 से ज्यादा जल घर सूखे

Whater : चंडीगढ़। हरियाणा और पंजाब के बीच पानी के विवाद को लेकर सोमवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) की याचिका पर सुनवाई हुई। बोर्ड ने कोर्ट को बताया कि पंजाब पुलिस ने डैम पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। पुलिस के जवानों ने डैम की सभी कंट्रोल यूनिट अपने हाथ में ले लिए हैं। इस पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू ने इस मामले में केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार, पंजाब सरकार और बीबीएमबी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं, हरियाणा के एडवोकेट जनरल ने कहा कि प्रदेश के 200 से ज्यादा जल घर सूख चुके हैं। पंजाब सरकार ने हरियाणा का पानी रोक दिया है। इसके जवाब में पंजाब सरकार ने कहा कि हमने हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दे दिया है। हम ओर पानी हरियाणा को नहीं दे सकते हैं। पंजाब के किसानों ने भी धान की फसल लगानी है। हमें भी पानी चाहिए। हाईकोर्ट कल फिर इस पर सुनवाई करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *