• Sun. Mar 1st, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Haryana : रेवाड़ी में अवैध रूप से रह रहे 18 बांग्लादेशी पकड़े

Byadmin

Apr 1, 2025
ईंट भट्टे से पकड़े गए बांग्लादेशी।ईंट भट्टे से पकड़े गए बांग्लादेशी।

Haryana

  • -आईबी की टीम ने रामपुरा पुलिस को सौंपा, केस दर्ज
  • -जाडरा के प्रजापति ईंट भट्टे पर कई बांग्लादेशी अवैध रूप से रह रहे
  • -जांच तो वहां 3 परिवारों के 18 सदस्य पाए गए

Haryana : रेवाड़ी। आईबी की टीम ने मंगलवार को जाडरा के एक ईंट भट्टे पर काम कर रहे 3 बांग्लादेशी परिवारों के 18 लोगों को पकड़कर रामपुरा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीम को सूचना मिली थी कि जाडरा के प्रजापति ईंट भट्टे पर कई बांग्लादेशी अवैध रूप से रह रहे हैं। आईबी की टीम ने भट्टे पर जांच की। वहां 3 परिवारों के 18 सदस्य पाए गए। उनसे नागरिकता से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, तो बांग्लादेशियों ने दस्तावेज होने से इनकार कर दिया। इसके बाद सभी सदस्यों को रामपुरा पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए बांग्लादेशियों में 5 पुरुष, 4 महिला व 9 बच्चे शामिल हैं।

तीन दशक से रह रहा परिवार

पूछताछ के दौरान पता चला कि एक परिवार तो करीब 3 दशक से ईंट भट्टे पर काम कर रहा है। दो परिवार कुछ साल पहले ही जाडरा आए थे। परिवारों के मुखियाओं ने पुलिस को बताया कि वे एजेंटों के माध्यम से 7 से 12 हजार रुपये देकर बांग्लादेश से यहां आए हैं।

https://vartahr.com/haryana-18-bangl…-rewari-arrested/ ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *