• Sun. Mar 1st, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Political news : हरियाणा में भाजपा ने इनेलो को भी दिया बड़ा झटका, पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा भाजपा में शामिल

पूर्व विधायक श्याम सिंह राणापूर्व विधायक श्याम सिंह राणा

Political news

  • रादौर से घोषित इनेलो उम्मीवार श्याम सिंह राणा ने भाजपा ज्वाइन की
  • इनेलो ने हाल ही में राणा को रादौर से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया था
  • पहले भी रादौर से भाजपा विधायक रह चुके हैं राणा, इस बार फिर मिल सकता है टिकट
  • विधानसभा चुनाव से पहले इनेलो को झटका, सीएम सैनी दिलाई पार्टी की सदस्यता

 

Political news :  हरियाणा में भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और जजपा के बाद अब इनेलो को भी बड़ा झटका दिया है। दरअसल, पूर्व विधायक और इनेलो द्वारा यमुनानगर के रादौर से घोषित उम्मीदवार श्याम सिंह राणा शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं।  मुख्यमंत्री आवास पर श्याम सिंह राणा को सीएम नायाब सैनी ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। रादौर से पूर्व विधायक रहे श्याम सिंह राणा को इनेलो अभय चौटाला ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन अब उन्होंने इनेलो छोड़ने का फैसला लिया और शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इससे पहले वर्ष 2007 में राणा ने भाजपा को ज्वाइन किया था, जिसके बाद वे दो बार जिला अध्यक्ष रहे साथ प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य भी रहे। 2009 में वे विधानसभा चुनाव हार गए। 2014 में पार्टी ने फिर से उनपर दांव खेला औऱ वे अच्छी वोटों से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे, उसके बाद उन्होंने किसान आंदोलन का हवाला देकर भाजपा को अलविदा कह दिया था। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस की दिग्गज नेता किरण चौधरी समेत कई बड़े नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में भाजपा का कुनबा बढ़ता जा रहा है।

https://vartahr.com/political-news-3/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *