• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Doctors : आयुष्मान योजना के बकाये का तुरंत भुगतान करे सरकार

डॉ. अमित व्यास, प्रदेश अध्यक्ष, यूडीएफडॉ. अमित व्यास, प्रदेश अध्यक्ष, यूडीएफ

Doctors

  • हरियाणा सरकार ने नवंबर 2022 से योजना के तहत अस्पतालों को भुगतान नहीं किया
  • यूडीएफ़ ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर की अपील
  • गरीब मरीजों को हो रही भारी परेशानियां
  • पीएम मोदी हरियाणा सरकार को बकाये के भुगतान का निर्देश दें

Doctors : हिसार। यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (यूडीएफ) संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर अपील की है कि वे हरियाणा सरकार को आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पतालों के बकाये का भुगतान करने का निर्देश दें। इससे मरीजों को समय पर उपचार मिल पाएगा। यूडीएफ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित व्यास ने बताया कि मरीज़ पीड़ित हैं, अस्पताल आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। लोगों का विश्वास आयुष्मान भारत योजना से डगमगाने लगा है। ऐसे में हम प्रधानमंत्री से अपील करते हैं कि वे प्रदेश सरकार को आयुष्मान के तहत इलाज करा रहे लोगो को राहत देने के लिए प्रदेश सरकार को आदेश जारी करें। अस्पतालों के बकाये का समय पर भुगतान होगा तभी मरीजों को समय पर इलाज मिल पाएगा। बता दें कि हरियाणा सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत वित्तीय भुगतान रोक दिया है। इसके कारण अस्पताल भी सेवा बंद करने को मजबूर हैं। डॉ. अमित ने बताया कि नवंबर 2022 से अस्पतालों को भुगतान नहीं किया गया है। इसके कारण गरीब मरीजों का इलाज संकट में है। सरकार की अनदेखी से स्वास्थ्य सेवाएं ठप होने की कगार पर हैं।

ये मांगें उठाई

-सभी लंबित बकाया तुरंत जारी किए जाएं।
-टीएमएस-1 और टीएमएस-2 पोर्टल की तकनीकी खामियां दूर हों।
-इलाज दरों में संशोधन और पर्याप्त बजट आवंटन किया जाए।
-आयुष्मान मित्रों को एचकेआरएनएल पोर्टल में शामिल किया जाए।

https://vartahr.com/doctors-the-gove…-ayushman-scheme/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *