• Mon. Feb 24th, 2025

Hurry Sickness : इतनी जल्दी क्यों है भाई, ‘हरी सिकनेस’ से बचें, कई बीमारियों से बचेंगे

Hurry Sickness

  • -ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज का कारण बन सकती ‘हरी सिकनेस’
  • -ऐसा व्यक्ति किसी भी काम को करते वक्त उद्विग्नता, चिंता या हड़बड़ी महसूस करता है
  • -जब तक वो किसी भी तरह काम को कर नहीं लेता, तब तक बेचैन रहता है

लाइफस्टाइल

Hurry Sickness : ‘हरी सिकनेस’(Hurry Sickness) यानी हर काम में जल्दबाजी दिखाना भी कई बीमारियों को जन्म देता है। आखिर इतनी जल्दी किस बात की है भाई। किसी भी काम को संयम से करें, सावधानी और आराम से करें। इससे आप काम भी बेहतर कर पाएंगे और ‘हरी सिकनेस’ से बचे रहेंगे। यह सही है कि आज लोग भाग-दौड़ भरी जीवनशैली जीते हैं, लेकिन हर काम, हर बात में जल्दबाजी या हड़बड़ी दिखाना सही नहीं है। ऐसा Hurry Sickness की वजह से हो सकता है। Hurry Sickness की मानसिकता से बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि Hurry Sickness क्या है। इससे क्या बीमरियां हो सकती हैं और इससे कैसे बच सकते हैं।

ऐसे उदाहरण से समझें

‘बेबी’ हर वक्त पायलट मोड में रहती है। इसलिए उसके घर वाले उसे हड़बड़िया कहते हैं और पति तो उसे फटफटिया यानी फटाफट काम करने वाली कहते हैं। दरअसल, ‘बेबी’ कोई भी काम हाथ में आते ही उसे जल्दी से जल्दी खत्म करने की कोशिश करती है, मानो कोई पीछे लगा हो या उसपर कोई दबाव हो। वह हर किसी को कहती है, ‘मेरे पास कोई काम कभी पेंडिंग नहीं रहता।’ इसी तरह का एक और उदाहरण- ‘काजू’ को कहीं से न्यौता मिल जाए या किसी के साथ अपॉइंटमेंट हो तो वह नियत समय से एक-डेढ़ घंटा पहले से ही तैयार हो कर इधर-उधर टहलना शुरू कर देती है। किसी तरह से वक्त होने का इंतजार करती है। कई बार तो समय से काफी पहले ही घर से निकल पड़ती है। हर वक्त हड़बड़ी में रहने के ऐसे लक्षण बताते हैं कि आप ‘Hurry Sickness’ के शिकार हैं।

क्या है हरी सिकनेस

‘Hurry Sickness’ यह ऐसी मानसिक स्थिति है, जिसमें व्यक्ति हर काम को बहुत जल्दबाजी में करता है। ऐसा व्यक्ति किसी भी काम को करते वक्त उद्विग्नता, चिंता या हड़बड़ी महसूस करता है। जब तक वो किसी भी तरह काम को कर नहीं लेता, तब तक बेचैन रहता है। पास में काफी समय हो तो भी व्यक्ति उस काम को जल्दी में करने की चिंता में रहता है।

‘Hurry Sickness’ के लक्षण

‘Hurry Sickness’ का शिकार व्यक्ति अक्सर जल्दी-जल्दी बोलता है, इतनी जल्दी कि शब्द भी ठीक से उच्चारित नहीं कर पाता और बहुत सारे शब्द उसके मुंह में ही रह जाते हैं। ऐसे लोग जल्दी-जल्दी खाते हैं मानो खाना खत्म हो जाएगा या फिर खाने का वक्त ही नहीं है। इन्हें किसी चीज में जरा-सी भी देर हो जाए तो इरिटेट हो जाते हैं। ऐसे लोग अक्सर एक साथ कई काम करने की कोशिश करते हैं। किसी काम को भी सही ढंग से पूरा नहीं कर पाते। ‘Hurry Sickness’ के शिकार लोग दूसरों को अपनी बात खत्म करने नहीं देते और बीच में खुद ही बोलने लगते हैं। अगर ये रेस्टोरेंट में खाने जाएं या इन्हें किसी लाइन में इंतजार करना पड़ जाए तो झल्लाने लगते हैं। ये हमेशा एक तरह की हड़बड़ाहट-घबराहट में रहते हैं और कई अपने आप में ही बड़बड़ाते रहते है। घर में या ऑफिस में एक दूसरे पर चिल्लाते हैं। खुद को ज्यादा स्मार्ट दिखाने का प्रस करते हैं।

‘Hurry Sickness’ नुकसान

‘Hurry Sickness’ और हड़बड़ी के कई तरह के नुकसान होते हैं। इसका सबसे बड़ा असर दिमाग और सेहत पर तब पड़ता है, जब जल्दी-जल्दी काम करने पर शरीर और दिमाग थक जाता है। इससे माइग्रेन की समस्या भी हो जाती है। कई लोगों में इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है, पेट हमेशा खराब रहने लगता है। इन्हें भूख नहीं लगती और सांस फूल जाती है। अक्सर ऐसे लोग बहुत जल्दी घबरा जाते हैं। समय पर इस आदत को सुधारा न जाए तो यह आदत आगे चलकर हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज का कारण बन सकती है।

जरा धीरज रखिए

वियतनाम के बौद्ध संत थिक न्यात हान्ह ने कहा है, ‘जिंदगी में ज्यादा भागम-भाग करने की जरूरत नहीं है। आप जहां हैं, वहीं ठीक हैं। आपको अपनी जगह पर ज्यादा ध्यान का अभ्यास करना चाहिए।’ ज्यादातर लोग इस बात पर विश्वास नहीं करते कि सिर्फ चलना ही पर्याप्त है, ऐसे जैसे आपको कहीं जाने की जल्दी है ही नहीं। वे कहते हैं कि कभी-कभी जमीन पर ऐसे चलिए जैसे उसे चूम रहे हों। जरा रुकने का भी अभ्यास करिए। चाय आहिस्ता-आहिस्ता पीजिए। ऐसे पिएं जैसे यही वह धुरी है, जिस पर पृथ्वी घूमती है। भविष्य की ओर भागे बिना वास्तविक क्षणों को जिएं। यह जो क्षण है, वही जिंदगी है।
जापानी दर्शन गमन में भी धैर्य, निरंतरता और दृढ़ता का पाठ पढ़ाया जाता है। इसमें कहा गया है कि प्रतिकूल परिस्थितियों में भी हमें चिड़चिड़ापन, झुंझलाहट या गुस्सा करने से बचें और शांत मन से स्थिति का सामना करना चाहिए।

https://vartahr.com/hurry-sickness-w…om-many-diseases/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *