• Thu. Mar 5th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Haryana : वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त में कुंभ स्नान करवाएगी सरकार

सीएम नायब सैनी।सीएम नायब सैनी।

Haryana

 

  • सीएम सैनी ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के विस्तार का किया ऐलान
  • सिटिज़न चार्टर’ को गंभीरता से लागू करें अधिकारी
  • आढ़तिया कमीशन 46से बढ़ाकर 55 रुपये प्रति क्विंटल
  • सरकार ने 309 करोड़ जारी किए

Haryana : चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के विस्तार का ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अब गरीब परिवार के वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी खर्चे पर प्रयागराज स्थित महाकुंभ का स्नान करवाएगी। योजना के तहत हर ज़िले से पात्र वरिष्ठ नागरिकों को महाकुम्भ तीर्थ दर्शन के लिए भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री सैनी ने वर्तमान सरकार के 100 दिन की उपलब्धियों को लेकर गुरुवार को बुलाई गई प्रशासनिक सचिवों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह ऐलान किया। राज्य सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत’ 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के पात्र बुजुर्गों को अयोध्या भेजा गया था। इस योजना में अब श्री माता वैष्णो देवी, महाकुंभ और शिरडी साई तीर्थ को भी शामिल किया गया है।

अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने विभागों में ‘सिटिज़न चार्टर’ पर विशेष फोकस करते हुए इसे गंभीरता से लागू करें। सभी अधिकारी सीएम अनाउंसमेंट पोर्टल को निरंतर अपडेट करें। जन संवाद के माध्यम से आए सभी काम या आवेदन को अधिकारी गंभीरता से लेकर उनका समाधान सुनिश्चित करें।

नौ रुपये बढ़ा आढ़तिया कमीशन

प्रदेश सरकार ने आढ़तिया कमीशन 46 रुपये प्रति क्विंटल को बढ़ाकर 55 रुपये प्रति क्विंटल किया था, जिसके तहत अब तक 309 करोड़ से अधिक की राशि आढ़तियों को जारी की जा चुकी है। बैठक में अन्य विभागों की जनकल्याणकारी निर्णयों और योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

 

https://vartahr.com/haryana-governme…-senior-citizens/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *