• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Earthquake : हरियाणा में अलसुबह भूकंप , 3 की तीव्रता

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र सोनीपत रहा।नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र सोनीपत रहा।

 

Earthquake

  • 12 दिनों में ही तीसरी बार लगे झटके
  • तीनों बार केंद्र रहा सोनीपत का खरखौदा
  • रविवार सुबह सिसाना गांव रहा भूकंप का केंद्र
  • जमीन के अंदर 10 किलोमीटर तक हलचल

Earthquake : सोनीपत। सोनीपत-रोहतक में रविवार अलसुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 3:57 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.0 आंकी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस), दिल्ली के अनुसार भूकंप का केंद्र खरखौदा का गांव सिसाना रहा। जिससे जमीन के अंदर 10 किलोमीटर तक हलचल हुई। बता दें कि पिछले 12 दिनों में यह तीसरा भूकंप आया है, जिसका केंद्र सोनीपत के खरखौदा में बना। हालांकि, भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। अधिकांश लोग उस समय गहरी नींद में थे।

पहला कुंडल तो दूसरा पहलादपुर था केंद्र

-इससे पहले दो बार भूकंप के झटके महसूस किए थे। 25 दिसंबर को दोपहर 12:28 बजे भूकंप आया था। इसका केंद्र कुंडल गांव में 5 किलोमीटर गहराई में था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई थी। भूकंप के झटके सोनीपत, रोहतक, पानीपत, झज्जर और गुरुग्राम तक महसूस किए गए थे।
-अगले दिन 26 दिसंबर को सुबह 9:42 बजे भूकंप का झटका लगा था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.6 मापी गई थी। इसका केंद्र पहलादपुर किडोली गांव में 10 किलोमीटर गहराई में था।

https://vartahr.com/earthquake-of-ma…3-3-hits-haryana/ ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *